khodanaa meaning in hindi

खोदना

  • स्रोत - संस्कृत

खोदना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • किसी स्थान को गहरा करने के लिय वहाँ की मिट्टी आदि उखाड़कर फेकना , गड्ढ़ा करना , खनना , जैसे , जमीन खोदना, कुआ खोदना,
  • खोदकर या उखाड़कर गिराना , जैसे,—कुश खोदना, घर खोद डालना
  • किसी कड़ी वस्तु पर पैनी या नुकीली वस्तु से कुछ चिह्न अंक या बेल बूटे आदि बनाना , नककाशी करना , जैसे, मोहर खोदना
  • उँगना छड़ी आदि से छूना या दबाना , उँगना या छड़ी आदि से हिलाना डुलाना , गड़ाना , जैसे,—(क) उसे खोदकर जगा दो , (ख) वह लड़का उसके गाल में खोदकर भागता हैं , लकड़ी थोड़ा खोद दो; आग जलने लगेगी , छेड़छाड़ करना , छेड़ना
  • उत्तेजित करना , उसकाना , उभाड़ ना

खोदना से संबंधित मुहावरे

अन्य भारतीय भाषाओं में खोदना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

पुट्टणा - ਪੁੱਟਣਾ

खोदणा - ਖੋਦਣਾ

खन्न - ਖੱਨ

खुणना - ਖੁਣਨਾ

उक्कारना - ਉੱਕਾਰਨਾ

गुजराती अर्थ :

खोदवुं - ખોદવું

खणवुं - ખણવું

नकशीकाम करवुं - નકશીકામ કરવું

उर्दू अर्थ :

खोदना - کھودنا

कोंकणी अर्थ :

खणप

उत्खनन

नक्षीकाम

खोदना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा