खोजना

खोजना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

खोजना के बुंदेली अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • तलाश करना
  • टोह लगाना

खोजना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु या स्थान आदि कहाँ है, तलाश करना, पता लगाना, ढूँढ़ना

    उदाहरण
    . पुलिस क़ातिल को खोज रही है। . सारी दुकानें खोज डाली पर सत्तू कहीं नहीं मिला।

  • विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना, प्राप्त करने की कोशिश करना

    उदाहरण
    . भारत नए प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण के लिए उचित समय खोज रहा है।

  • किसी बात या विषय के गूढ़ तत्व या रहस्य की जानकारी प्राप्त करना, शोध या अनुसंधान करना

    उदाहरण
    . चिकित्सक इस नए रोग के कारणों की खोज रहे हैं।

  • किसी छिपी वस्तु का पता लगाना, तलाशना

    उदाहरण
    . पहाड़ों पर दुर्लभ धातुओं की खोज की जा रही है।

  • टटोलना, टोहना

अन्य भारतीय भाषाओं में खोजना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

खोजना - کھوجنا

तलाश करना - تلاش کرنا

तहक़ीक़ - تحقیق‏

तहक़ीक़ात करना - تحقیقات کرنا

पंजाबी अर्थ :

खोजणा - ਖੋਜਣਾ

गुजराती अर्थ :

खोजवुं - ખોજવું

शोधवुं - શોધવું

शोध करवी - શોધ કરવી

कोंकणी अर्थ :

सोदप

सोदकरप

शोधकरप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा