खोल

खोल के अर्थ :

  • अथवा - खोलि

खोल के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मोटी दुहरी चादर (ओढ़ने के लिए) जिसके चारों ओर मगजी (दे०) लगी होती हैं

खोल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a cover
  • sheath
  • shell (casting)
  • holster

खोल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • जिसके हाथ-पैर या शरीर के किसी अंग में विकृति हो या जो किसी अंग के न होने के कारण या उसके बेकार हो जाने के कारण या मानसिक कारणों से किसी काम को करने में असमर्थ हो , लँगड़ा, विकलांग

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • कुछ विशिष्ट प्रकार के जीव का वह ऊपरी प्राकृतिक आवरण जिसके अंदर वह रहता है, ऊपर से चढ़ा हुआ ढकना, गिलाफ, उछाड़, आवरण

    उदाहरण
    . कछुए का खोल सख़्त या कड़ा होता है ।

  • शिरस्त्राण, कूँड, खोद
  • कीड़ों का ऊपरी चमड़ा जिस समय समय पर वे बदला करते हैं
  • एक प्रकार की चादर जो कपड़े के दो पल्लों को सीकर बनाई जाती है, ओढ़ने का मोटा कपड़ा, मोटी चादर

खोल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

खोल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गिलाफ, आवरण. 2. मोटी चादर

खोल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कपड़े का सिला हुआ आवरण, गिलाफ

खोल के गढ़वाली अर्थ

खोळ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आवरण, जिल्द, रजाई का खोल, किसी वस्तु को ढकने की चीज

क्रिया, पुल्लिंग

  • सड़क का घुमाव, चक्कर खोलने के लिए कहना

Noun, Masculine

  • cover, protective outer covering.

verb, Masculine

  • curve of road bend, to order to open or to unfold.

खोल के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दो पहाड़ियों के बीच की जगह, रजाई का कवर,

    उदाहरण
    . स्त्री खोली।

खोल के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • ऊपरी आवरण

खोल के ब्रज अर्थ

खोर

पुल्लिंग

  • किसी वस्तु का ऊपरो आवरण ; कीडों का समय-समय पर बदलने वाला ऊपरी चाम ; गिलाफ; मोटी चादर

    उदाहरण
    . काहूँ दीनी खोर।


सकर्मक क्रिया

  • प्रकट करना, सामने रखना
  • मिले या जुड़े भागों को अलग करना , खोलना

    उदाहरण
    . खोलत न नैन हैं अनैन चित छाए हैं ।

खोल के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • ऊपरी आवरण या ढक्कन; झूल; मोटी चादर; सीरक आदि ढंकने का गिलाफ; चश्मा रखने का थैला; कछुए की पीठ की कड़ी हड्डी; ढोलक जैसा पर पतला लंबोतरा एक बाजा, चाँद खोल; छिलका; अंदर का खोखला भाग; नाव से पानी उलीचने का काठ का बर्तन; धूरी फँसाने के लिए खंभों में किया गया

खोल के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • कोष्ठाकार बाहरी झपना
  • कोष्ठ
  • मिआन
  • खोड़, खाधि

Noun

  • casing, cover, sheath.
  • closet, cell.
  • case.
  • cavity.

खोल के मालवी अर्थ

क्रिया

  • खोलना, अनावृत्त करना, पु.आवरण, गिलाफ, मोटी चादर।

अन्य भारतीय भाषाओं में खोल के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

खोल - ਖੋਲ

कुंज - ਕੁੰਜ

गुजराती अर्थ :

खोल - ખોલ

खोळ - ખોળ

राफड़ो - રાફડો

उर्दू अर्थ :

खोल - کھول

ढाँचा - ڈھانچہ

कोंकणी अर्थ :

आवरण

कवच

उघडप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा