किसान

किसान के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

किसान के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेतिहर, काश्तकार

किसान के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a farmer, peasant

किसान के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह व्यक्ति जो कृषि या खेती करता हो, कृषि या खेती करने वाला, खेतिहर

    उदाहरण
    . किसान रात-दिन मेहनत करके अन्न उपजाते हैं।

  • गाँव में नाई, बारी आदि जिनके घर कमाते हैं उन्हे किसान कहते हैं

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आग, ज्वाला

    उदाहरण
    . भूपति के सुनि के बचन, उर में उठी किसान। उठी सभा मृग सिंह ज्यों बुल्लिव नहीं जुबान।

किसान के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

किसान के कन्नौजी अर्थ

किसानु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृषक. 2. एक जाति विशेष. ( लोधी राजपूत )

किसान के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृषक, छोटे या गन्दे पेशों से कमाने वालों के आसामी, किसानी, खेतिहार, काश्तकार

किसान के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • कृशानु, आग

    उदाहरण
    . मदन किसान की लपट घूम लपिटी कि सान धरै नैन बाण बेधनि किसान की।


पुल्लिंग

  • खेती करने वाला व्यक्ति, कृषक

    उदाहरण
    . काम किसान को डोरी चली चपला फिरै मेघन मापति सी है।

किसान के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खेतिहर, कृपक, गृहस्थ

Noun, Masculine

  • peasant, farmer.

किसान के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कृषक खेती करने वाला खेतीहर कर्षण

अन्य भारतीय भाषाओं में किसान के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

किसान - کسان

पंजाबी अर्थ :

किसाण - ਕਿਸਾਣ

गुजराती अर्थ :

किसान - કિસાન

खेडूत - ખેડૂત

कोंकणी अर्थ :

शेतकामती

शेतकार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा