क्रम

क्रम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

क्रम के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • सिलसिला, प्रथम-द्वितीयादि शृङ्खला, पौर्वापर्य, आनुपूर्वी
  • पारी
  • लक्षण, आभास, संकेत
  • प्रवृत्ति, गति-विधि

Noun

  • order, sequence, succession, series.
  • turn.
  • indication, sign.
  • trend.

क्रम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • order
  • system
  • method
  • rank
  • sequence

क्रम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पैर रखने की क्रिया, डग भरने की क्रिया
  • वस्तुओं या कार्यों के परस्पर आगे-पीछे आदि होने का नियम, पूर्वापर संबंधी व्यवस्था, शैली, प्रणाली, तरतीब, सिससिला

    उदाहरण
    . इन पौधों को किस क्रम में लगाओगे? . इन शब्दों का क्रम ठीक नहीं है।

  • किसी कार्य के एक अंग को पूरा करने के उपरांत दूसरे अंग को पूरा करने का नियम, कार्य को उचित रूप से धीरे-धीरे करने की प्रणाली
  • वेदपाठ की प्रणाली जो दो प्रकार की है- प्रकृति रूप और विकृत रूप, प्रकृति रूप के दो भेद हैं- रूढ़ और योग

    विशेष
    . अग्निमीलपुरोहितम्' इस प्रकार का पाठ रूढ़ ओर अग्निम् ईळ पुरोहितमं' इस प्रकार का पाठ योग कहलाएगा, विकृत रुप के आठ भेद हैं-जटा, माला, शिख, लेखा, ध्वज, दंड, रथ और घन।

    उदाहरण
    . पढन लग्यो भैंसा तब बेदा। पदक्रम जठा क्रमहु बिन खेदा।

  • किसी कृत्य के पीछे कौन सा कृत्य करना चाहिए इसकी व्यवस्था, वैदिक विधान, कल्प
  • आक्रमण
  • वामन का एक नाम जिन्होंने पृथ्वी तीन डगों में नापा था
  • वह काव्यालंकार जिसमें प्रथमोक्त वस्तुओं का वर्णन क्रम से किया जाए, इसे संख्यालंकार भी कहते हैं

    उदाहरण
    . नूतन घन हिम कनक कांतिधर, खगपति बृष मराल बाहन वर, सरितपति गिरि सरसिज आलय, हरिहर विधि जसबँत प्रति पालय।

क्रम से संबंधित मुहावरे

क्रम के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • डग, पग, सिलसिला

    उदाहरण
    . सेनापति यात कथा-क्रम कौं प्रनाम करि।

  • ठीक प्रकार से कार्य करने का ढंग, वेदपाठ की एक प्रणाली विशेष, वैदिक कर्मों को क्रम से करने की व्यवस्था
  • एक अलंकार विशेष

    उदाहरण
    . उत्प्रेक्षा, आक्षेप, क्रम, आसिष प्रिय सुस्लेष।

  • देखिए : कर्म

    उदाहरण
    . छीत स्वामी मन वच क्रम परम धरम।

अन्य भारतीय भाषाओं में क्रम के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तरतीब - ترتیب

सिलसिला - سلسلہ

सलीक़ा (नज़्म) - سلیقہ‏، نظم

पंजाबी अर्थ :

लड़ी - ਲੜੀ

क्रम - ਕ੍ਰਮ

सलीका - ਸਲੀਕਾ

गुजराती अर्थ :

क्रम - ક્રમ

रीत पद्धति - રીત પદ્ધતિ

कोंकणी अर्थ :

अनुक्रम

रीत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा