कृष्ण

कृष्ण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - कृष्न

कृष्ण के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • काले या साँवले रंग का, काला, श्याम, स्याह
  • नीला या आसमानी
  • दुष्ट, अनिष्टकर
  • काजल या कोयले के रंग का

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु के दस अवतारों में आठवाँ अवतार, यदुवंशी वसुदेव के पुत्र जो भोजवंशी देवक की कन्या देवकी के गर्भ से उत्पन्न हुए थे, कृष्न

    विशेष
    . उस समय देवक के भाई राजा उग्रसेन का पुत्र कंस अपने पिता को क़ैद करके मथुरा पर राज्य करता था। देवकी के विवाह के समय कंस को किसी प्रकार यह बात मालूम हो गई थी कि देवकी के आठवें गर्भ से जो बालक उत्पन्न होगा, वह मुझको मार डालेगा। इसलिए कंस ने देवकी और वसुदेव को अपने यहाँ क़ैद कर लिया था। देवकी के सात बालकों को तो कंस ने जन्म लेते ही मार डाला था पर आठवें बालक कृष्ण को जिनका जन्म भादों की कृष्ण अष्टमी को आधी रात के समय हुआ था, वसुदेव जी गोकुल में जाकर नंद के घर रख आए थे। बड़े होने पर कृष्ण ने अनेक अद्भुत कार्य किए थे, जिनके कारण शंकित होकर कंस ने उन्हें मरवा डालने के अनेक उपाय किए, पर सब व्यर्थ हुए। अंत में कृष्ण ने कंस को मार डाला। इन्होंने विदर्भ के राजा की कन्या रुक्मणी से विवाह किया था। पीछे ये द्वारका चले गए और वहाँ इन्होंने यादवों का राज्य स्थापित किया। महाभारत के युद्ध में इन्होंने पांडवों को बहुत सहायता दी थी। इनकी मृत्यु एक बहेलिए का तीर लगने से हुई थी। ये विष्णु दस अवतारों में से आठवें अवतार माने जाते हैं।

    उदाहरण
    . सूरदास कृष्ण के परम भक्त थे। . अंग अंग सुभग अति, चलति गजराज गति, कृष्न सौं एक मति जमुन जाहीं।

  • एक असुर जिसका ज़िक्र वेदों में आया है और जिसे इंद्र ने मारा था
  • एक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के कई मंत्रों का प्रकाश किया था
  • अथर्ववेद के अंतर्गत एक उपनिषद्

    उदाहरण
    . कृष्ण उपनिषद् अथर्ववेद से संबंधित है।

  • छप्पय छंद का एक भेद, जिसमें 22 गुरु और 108 लघु, कुल 130 वर्ण या 152 मात्राएँ अथवा 22 गुरु 104 लघु, कुल 126 वर्ण या 148 मात्राएँ होती हैं
  • चार अक्षरों का एक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में एक 'तगण' और एक लघु होता है, जैसे—तू ला मन, गोपीधन, तृष्णै तज, कृष्णै भज

    उदाहरण
    . कृष्ण के प्रत्येक चरण में एक तगण और एक लघु होता है।

  • वेदव्यास
  • अर्जुन
  • कोयल
  • कौवा
  • कदम का पेड़
  • मास का वह पक्ष जिसमें चद्रमा का ह्रास हो, अँधरा पक्ष

    उदाहरण
    . भगवान कृष्ण का जन्म कृष्ण-पक्ष की अष्टमी को हुआ था।

  • कलियुग
  • शाल्मलि द्वीप के निवासी शुद्र
  • करौंदा
  • नील
  • पीपल
  • जैनियों के मतानुसार नौ काले वसुदेवों में से एक
  • बौद्धों के मतानुसार एक राक्षस जो बुद्ध का शत्रु माना जाता है
  • चंद्रमा का धब्बा
  • लोहा
  • सुरमा

कृष्ण के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • black
  • dark
  • Lord Krishṉā

कृष्ण के ब्रज अर्थ

कृस्न

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वसुदेव-देवकी के पुत्र जो विष्णु के दशावतारों में आठवें अवतार माने गये हैं, श्रीकृष्ण

    उदाहरण
    . धनि धनि तुम वल्लभ सुता श्रीकृष्ण पियारी।

  • वेदव्यास
  • एक ऋषि विशेष
  • कृष्ण पक्ष
  • कोयल
  • कौआ
  • कलियुग
  • नीला रंग
  • शाल्मलि द्वीप का शुद्र
  • सुरमा
  • पीपल
  • करौंदा
  • कदंब वृक्ष
  • एक वर्ण वृत्त
  • छप्पय छंद का एक भेद विशेष
  • चंद्रमा का कलंक
  • अथर्ववेद

विशेषण

  • काला
  • नीला
  • निंदनीय

कृष्ण के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • काला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भगवान् वासुदेव
  • कृष्ण पक्ष

Adjective

  • black

Noun, Masculine

  • Lord Krishna
  • dark fortnight

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा