कृति

कृति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कृति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कोई बहुत प्रशंसनीय कार्य, किसी के द्वारा किया गया लेखन या चित्रांकन आदि रचनात्मक कार्य, रचना
  • चित्रग्रंथ,वास्तु आदि के रूप में बनाई हुई वस्तु

    उदाहरण
    . ताजमहल विश्व के सर्वोत्तम कृतियों में से एक है।

  • आघात, क्षति
  • करतूत, करनी
  • किया हुआ कार्य, कार्य, काम, क्रिया, निर्मिति
  • इंद्रजाल, जादू
  • गणित में दो समान अकों का घात, वर्गसंख्या
  • डाकिनी
  • अनुष्टुप जाति का एक छंद, जिसमें बीस-बीस अक्षरों के चार चरण होते हैं

    उदाहरण
    . रोज-रोज राज गैल तें गुपाल खाल तीन सात, वायु सेवनार्थ प्रति बाग जात आब लै सुफूल पात, लाय कै धरे सबै सुफल पात मोदयुक्त मातु हात, धन्य मान मातु बाल वुत्त देखि हर्ष रोम रोम गात।

  • बीस की संख्या
  • कटारी
  • चाकू, छुरी
  • मारण, वध, हनन
  • बौद्धिक संपत्ति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु का एक नाम

कृति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कृति के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

कृति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a work (esp. of art or literature), composition, performance
  • deed

कृति के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • काम , कार्य

    उदाहरण
    . त्रिभुवन की कृति छोड़ि विधाता चितु दे पच्यौ।

  • रची हुई वस्तु , रचना; इंद्रजाल ; बीस अक्षरों वाले छंद की संज्ञॉ; अंकों का गुणनफल ; कटारी

कृति के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • काज, उपलब्धि सिद्धिः रचना, सर्जना
  • कीर्ति, प्रतिष्ठाजनक उपलब्धि

Noun

  • deed, work, performance; composition, creation, writing.
  • monument.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा