कुम्हड़ा

कुम्हड़ा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

कुम्हड़ा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक फैलने वाली लता जिसका फल बड़ा होता है और तरकारी के काम आता है जिसे भूआ भी कहते हैं

कुम्हड़ा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • field pumpkin, ash gourd

कुम्हड़ा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फैलने वाली एक बेल जिसके फलों की तरकारी और मुरब्बा, पाक आदि बनाया जाता है, बड़े रोएँदार तथा गोल पत्तों वाली एक प्रसिद्ध बेल जिसके फल बड़े और गोल होते हैं

    विशेष
    . इसके पते बड़े गोल रोएँदार होते हैं। पते का डंठल बड़ा और पोला होता है। इसमें घंटी के आकार के बड़े-बड़े पीले फूल लगते हैं। कुम्हड़े की बेल बहुत दूर तक फैलती है। इसके फल गोल और बहुत बड़े-बड़े सात आठ सेर तक के होते हैं। कुम्हड़ा दो प्रकार का होता है—एक सफे़द, दूसरा पीला। सफेद रंग के कुम्हड़े को पेठा कहते हैं। यह खाने में बहुत फीका सा होता है। लोग इसका मुरब्बा डालते हैं और इसके महीन टुकड़ों को पीठी में मिलाकर बरी भी बनाते हैं। पीले कुम्हड़े का गूदा लाल रंग का और खाने में मीठा होता है। इसकी दो फ़सलें होती हैं—एक गरमी में, दूसरी बरसात में। गरमी का कुम्हड़ा ज़मीन पर और बरसात का छप्पर आदि पर फैलता है। कुम्हड़े के फल की तरकारी होती है और फूलों तथा पत्तों का साग बनता है।

  • कुम्हड़े का फल, काशीफल, काशीफल, कद्दू, पेठा

    उदाहरण
    . कुछ लोग कुम्हड़े की तरकारी बड़े चाव से खाते हैं।

कुम्हड़ा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

कुम्हड़ा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

कुम्हड़ा से संबंधित मुहावरे

कुम्हड़ा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कद्दू की जाति का एक फल जिससे पेठा की मिठाई बनती है

कुम्हड़ा के कुमाउँनी अर्थ

कुम्हड़ा

  • एक प्रसिद्ध बेल और उसका फल-इसकी तरकारी-अचार आदि बनते हैं (वृ०हि०/296)(3386)

कुम्हड़ा के ब्रज अर्थ

कुम्हाडा, कुम्हेंडा, कुम्हैडो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काशीफल, कद्दू

    उदाहरण
    . कुंभनि के कटत कुम्हेड़ा बूड़ें बूड़ा बूड़। . सूरदास तानी नहिं उपजत, धनिया, धान, कुम्हांड़े।

कुम्हड़ा के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भतुआ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा