laal meaning in kannauji
- देखिए - मानिक
लाल के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- बच्चा, पुत्र, लड़का, प्रिय
- माणिक, रक्त आदि के रंग का. 2. अत्यधिक क्रुद्ध
लाल के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- beloved/dear child/boy/son
- beloved person
- a kind of small bird
- ruby
Adjective
- red, ruddy
- angry, infuriated
- communist (as लाल चीन)
लाल के हिंदी अर्थ
फ़ारसी, संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- छोटा और प्रिय बालक, प्यारा बच्चा
-
बेटा, पुत्र, लड़का
उदाहरण
. केहिके अब मैं शरणै जावों। बोलौ लाल बहुत दुख पावों। . जसुमति माय लाल अपने को शुभ दिन डोल झुलायो । फगुवा दियो सकल गोपिन को भयो सबन मन भायो। -
प्रिय व्यक्ति, प्यारा आदमी
उदाहरण
. आजु यासों बोलि चालि हँसि खेलि लेहु लाल काल्हि ऐसी ग्वारि लाऊँ काम की कुमारी सी। . बरनत कबि जोहै मुग्धा के भेदन में ललिता ललित सों प्रघट लाल लखि लेहु। -
प्रणयी, प्रेमी
उदाहरण
. क देत जताए प्रगट जो जावक लागौ भाल। नव नागरि के नेह सों भले बने हौ लाल। . मेरेई उर गड़ि गए तेरेई द्दग लाल। जनि पतियाउ लखौ इन्है दरपन लैकै लाल। -
श्रीकृष्ण चंद्र का एक नाम
उदाहरण
. सुमन कुंज विहरत सदा दै गलवाँही माल। वंदौं चरन सरोज नित जुगुल लाडिली लाल। -
दुलार, लाड़, प्यार
उदाहरण
. जो बन सायर मुझते रसिया लाल कराय। अब कबीर पाँजी परे पंथी आवहिं जाय। - पतला थूक जो प्रायः बच्चों और वृद्धों के मुँह से बहा करता है, लाला, लार
-
मानिक या माणिक्य नाम का रत्न, विशेष देखिए: 'मानिक'
उदाहरण
. यह ललित लाल कैधौं लसत दिग्भामिनि के भाल को। . कंचन के खंभ मयारि मरुवा-डाँडी खचि हीरा विच लाल प्रबाल। . ख नग जाल लाल अंगुलि प्रबाल माल नूपुर मराल ये अनूप रव नाँउड़े। . कुंदन सीद यह बाल कौं हीरा लाल लगाइ , रतन जटित की दुति तबै लीला द्दग सरसाइ। -
एक प्रसिद्ध छोटी चिड़िया, लालमुनी, रायमुनी
विशेष
. इसका शरीर कुछ भूरापन लिए लाल रंग का होता है और जिसपर छोटी-छोटी सफे़द बुंदकियाँ पड़ी रहती है। यह बहुत कोमल और चंचल होता है और इसकी बोली बहुत प्यारी होती है। लोग इसे प्रायः पालते हैं। इसकी मादा को 'मुनियाँ' कहते हैं।उदाहरण
. तूती लाल कर करे सारस झगर तोते तीतर तुरमनी बटेर गाहियत हैं। . लालन को पिंजरा कर लाल लिए प्रति कुंजन कुंजन ज्वै रहे। - चौपायों के मुँह का एक रोग
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
लालसा, इच्छा, अभिलाषा, चाह
उदाहरण
. मुभ्र कलाई अति बनी सुभ्रजघ गज चाल। सोरह शृंगार वरन के करहिं देवता लाल। . सुर नर गंध्रव लाल कराहीं। उलटे चलहिं स्वर्ग कहँ जाहीं।
विशेषण
-
मानिक, बीरबहुटी या लहू आदि के रंग का, रक्त वर्ण, सुर्ख़
उदाहरण
. कौन दियो यह भाल मैं लाल गुलाब को फूल कहौ कहँ पायौ। . फूल फूले हैं क्या ही रंगीले। कोई ऊजरो कोई लाल पीले। . लोचन लाल विसाल चारु मंदार माल गर। -
जिसका चेहरा क्रोध के मारे तमतमा गया हो, जिसके चेहरे से गुस्सा मालूम होता हो, बहुत अधिक क्रुद्ध
उदाहरण
. बातों बातों में लाल क्यों होते हो? - (चौसर के खेल में गोटी) जो चारों ओर से घूमकर बिलकुल बीच के खाने में पहुँच गई हो और जिसके लिए कोई चाल बाक़ी न रह गई हो
- (चौसर के खेल में खिलाड़ी) जिसकी सब गोटियाँ बीच के घर में पहुँच गई हों और जिसे कोई चाल चलना बाकी न रह गया हो, (ऐसा खिलाड़ी जीता हुआ समझा जाता है)
- जो खेल में औरों से पहले जीत गया हो (खिलाड़ी)
लाल के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएलाल से संबंधित मुहावरे
लाल के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक प्रकार रंग, छोटा प्रिय बालक, दुलार
संज्ञा, पुल्लिंग
- चोंच, चंचल, हिलता- डोलता हुआ अति उत्सुक
लाल के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक छोटी चिड़िया
- एक बहुमूल्य पत्थर
विशेषण
- लाल रङ्ग का
लाल के कुमाउँनी अर्थ
विशेषण
-
माणिक, रक्त आदि के रंग का, , ,
उदाहरण
. लाल मोहर - अत्यधिक कुद्ध
- रक्तिम
- प्रिय पुत्र, 'म्यर लाल'-मेरे लाल
- नेपाल पाँच सरकार की छाप
लाल के गढ़वाली अर्थ
लाळ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- लार
विशेषण
- सुर्ख़, रंग, रक्त वर्ण का, क्रुद्ध
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक विशेष रत्न, मानिक, लाल मूंगा
- प्रिय और श्रेष्ठ पुत्र; अपने से बहुत छोटे व्यक्ति के लिए संबोधन
- श्रीकृष्ण को पुकारे जाने का नाम
Noun, Feminine
- saliva
Adjective
- red, reddish; angry
Noun, Masculine
- a calling out word or addressing Sri Krishna
- a ruby
- son, dear son; a calling out word for infant child/boy
लाल के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- पुत्र, रंग विशेष
लाल के बुंदेली अर्थ
विशेषण, स्त्रीलिंग
- रक्त वर्ण, सं. पु. दे. लला (लो.गी. में प्रयुक्त)लाल रंग का रत्न-मणिक, लाल रंग का गौरैया
लाल के ब्रज अर्थ
सकर्मक क्रिया, सकर्मक
- प्यार करना, दुलार करना
विशेषण, पुल्लिंग
-
चुन्नी, माणिक, प्यारा बच्चा
उदाहरण
. लाल तिहारे संग मैं, खेल खेल बलाइ । -
रक्त वर्ण, सुर्ख़
उदाहरण
. बांह गही नंदलाल जब, भए बालदृग लाल । - पुत्र, बेटा
- प्यारा बालक , ब्रजवासी अत्यंत दुलार में पुत्र को ललन कहते हैं
- केलि क्रीड़ा ; कुतूहल
लाल के मगही अर्थ
संज्ञा
- (लला) दुलारा बालक, बेटा, पुत्र; हिन्दुओं (खासकर कायस्थ) की एक पदवी; लालरंग का एक रत्न, मानिक, लालन-पालन
विशेषण
- रक्त वर्ण का; क्रुद्ध; खेल में औरों से पहले जीतने वाला
लाल के मैथिली अर्थ
विशेषण
- दुलारू, प्रिय
- रक्तवर्ण
- एक उपनाम
- लाल बुझक्कड़
संज्ञा
- अपनाकें बहुत बुद्धिमान बुझनिहार व्यक्ति (निन्दामे)
- (गोटी) लाल होएब "सफल होएब
Adjective
-
lovely, dear
उदाहरण
. लाल काका - red
- a surname
Noun
- wise guy.
- succeed".
लाल के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- लाल रंग, बेटा, पुत्र, प्यारा लड़का या आदमी के लिये प्यार भरा सम्बोधन, वि. रत्न।
अन्य भारतीय भाषाओं में लाल के समान शब्द
उर्दू अर्थ :
मुन्ना - منع
प्यारा - پیارا
बेटा - بیٹا
लाल - لال
पंजाबी अर्थ :
लाल - ਲਾਲ
गुजराती अर्थ :
लाल - લાલ
पुत्र - પુત્ર
छोकरो - છોકરો
माणेक - માણેક
लाल - લાલ
रांतु - રાંતુ
कोंकणी अर्थ :
मोगाचो पूत
माणीक
तांबडो लाल
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा