लालटेन

लालटेन के अर्थ :

  • स्रोत - अंग्रेज़ी
  • अथवा - लालटेम

लालटेन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकाश उपकरण जिसमें बत्ती के चारों ओर एक गोल शीशा लगा होता है और तेल रखने के लिए एक आधार होता है

Noun, Feminine

  • lantern, hurricane

लालटेन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a lantern

लालटेन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी प्रकार का ऐसा आधान या उपकरण जिसमें तेल भरने का ख़जाना और जलाने के लए बत्ती लगी रहती है तथा जिसके चारों ओर, तेज़ हवा और पानी आदि से बचाने के लिए शीशा या इसी प्रकार का और कोई पारदर्शी पदार्थ लगा रहता है, क़िंदील

    विशेष
    . इसका व्यवहार प्रकाश के लिए ऐसे स्थानों पर होता है, जहाँ या तो प्रकाश को प्रायः एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की अवश्यकता होती है और या ऐसी जगह स्थायी रूप से रखने के लिए होता है, जहाँ चारों ओर से हवा आया करती हो।

    उदाहरण
    . राम ने लालटेन जलाई और पढ़ने बैठ गया।

लालटेन के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हाथ या कुंडे आदि में लटकाने वाला चिमनीदार लैंप

लालटेन के गढ़वाली अर्थ

लालटीन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लालटेन

Noun, Feminine

  • lantern

लालटेन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मिट्टी तेल से जलने वाला विकसित दीपक जिसमें हवा को रोकने के लिए शीशा लगा रहता है

लालटेन के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • कंदील।

अन्य भारतीय भाषाओं में लालटेन के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

लालटैन - ਲਾਲਟੈਨ

गुजराती अर्थ :

लालटेन - લાલટેન

फानस - ફાનસ

उर्दू अर्थ :

लालटेन - لالٹین

कोंकणी अर्थ :

लाटन

कंदील

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा