लगाम

लगाम के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

लगाम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लोहे का वह काँटेदार ढाँचा जो घोड़े के मुँह के अंदर रखा जाता है और जिसके दोनों ओर रस्सा या चमडे का तस्मा आदि बँधा रहता है , दतालिका , कविका , क्रि॰ प्र॰—उतारना , —चढाना , —लगाना
  • इस ढाँचे के दोनों ओर बँधा हुआ रस्सा या चमड़े का तस्सा जो सवार या हाँकनेवाले के हाथ में रहता है , सवार या हाँकनेवाला इसी रस्से या तस्मे की सहायता से घोड़े का चलाता, रोकता, इदर उधर मोड़ता और अपने वश में र��ता है , रास , बाग

लगाम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

लगाम से संबंधित मुहावरे

  • लगाम चढ़ाना

    किसी को कोई कार्य करने से, विशेषतः बोलने से रोकना

  • लगाम लिए फिरना

    किसी को पकड़ने, बाँधने या वश मे करने के लिए उसका पीछा करना, बराबर ढूँढ़ते फिरना

लगाम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बझाय स्त्री, इधर की बात उधर करना होठ के बगल में होने वाला एक रोग

लगाम के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • लोहे की लचीली दाँतेदार छड़ जो घोड़े के मुँह में लगायी जाती है, वल्गा

लगाम के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • (फा०)
  • लोहे की दाँतेदार छड जो घोड़े के मुंह में लगाई जाती है, इस छड के सिरों पर बंधी रस्सी या चमडा; रास, बागडोर

संज्ञा

  • वागा

लगाम के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घोड़े की रास; बागडोर

Noun, Feminine

  • reins, bridle, halter, control.

लगाम के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • घोड़े के मुँह में लगा लोहे का टुकड़ा, जिसे सवार खींच कर घोड़े को नियंत्रित करता है;

    उदाहरण
    . लगाम खींच द।

Noun, Feminine

  • bridle.

लगाम के मगही अर्थ

संज्ञा

  • घोड़े के मुँह में लगाया गया लोहे का उपकरण जिसकी डोरी सवार के हाथ में रहती है, रास, बाग

लगाम के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • घोड़ाक गलफड़मे पहिरएयाक कड़ी

Noun

  • bridle.

लगाम के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बागडोर, नकेल, बाग, नियन्त्रण।

अन्य भारतीय भाषाओं में लगाम के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

लगाम - لگام

पंजाबी अर्थ :

वाग - ਵਾਗ

लगाम - ਲਗਾਮ

रास - ਰਾਸ

गुजराती अर्थ :

लगाम - લગામ

राश - રાશ

कोंकणी अर्थ :

लगाम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा