लहँगा

लहँगा के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

लहँगा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a long loose skirt worn round the loins flowing down to the ankles

लहँगा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमर के नीचे का सारा अंग ढाँकने के लिए स्त्रियों का एक घेरदार पहनावा, घाघरा

    विशेष
    . यह सूत की डोरी या नाड़े (इज़ारबंद) से कमर में कसकर पहना जाता है और इसमें बहुत-सी चुनटें पड़ी रहती है। इसमें नाड़ी के आकार का घेरेदार नाड़ा पड़ा रहता है, जिसे नेफा कहते हैं। लहँगे से केवल कटि के नीचे का भाग ढँकता है इससे इसके साथ ओढ़नी भी ओढ़ी जाती है।

    उदाहरण
    . छुद्र घंटिका कटि लहँगा रँग तन तनसुख की सारी। . गीता लहँगा और चुनरी पहनी है।

लहँगा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

लहँगा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्त्रियों का कमर के नीचे का भाग ढॉपने का घेरेदार पहनावा

लहँगा के अवधी अर्थ

लहँङा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लहँगा

लहँगा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • स्त्रियों का कमर के नीचे का कमर में बाँधा जाने वाला एक घेरदार पहनावा, घाघरा

लहँगा के ब्रज अर्थ

लहंगा

पुल्लिंग

  • स्त्रियों का एक घेरदार पहनावा

    उदाहरण
    . गंग कहै लहंगा लखि लाली को मोहन लाल भए गति हीने ।

लहँगा के मगही अर्थ

लहंगा

संज्ञा

  • स्त्रियों का एक घेरदार पहनावा जो कमर से नीचे पाँव तक झूलता है

लहँगा के मैथिली अर्थ

लहङा

संज्ञा

  • नूआ, घघरा

Noun

  • skirt.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा