lakshnaa meaning in hindi

लक्षणा

लक्षणा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

लक्षणा के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • लखना, देखना

    उदाहरण
    . पक्ष हू सधि संध्या संधी हैं मनोत लक्षिए स्वच्छ प्रयक्ष ही देखिए ।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • (काव्यशास्त्र) तीन शब्द शक्तियों-अभिधा, लक्षणा और व्यंजना में से दूसरी शब्द शक्ति जो अभिधेय से भिन्न परंतु उसी से संबंधित दूसरा अर्थ प्रकट करती है, शब्द की वह शक्ति जिससे उसका अभिप्राय सूचित होता है, अभिप्रेत अर्थ देने वाली शब्द शक्ति

    विशेष
    . कभी-कभी ऐसा होता है कि शब्द के साधारण अर्थ से उसका वास्तविक अभिप्राय नहीं प्रकट होता। वास्तविक अभिप्राय उसके साधारण अर्थ से कुछ भिन्न होता है। शब्द की जिस शक्ति से उसका वह साधारण से भिन्न और दूसरा वास्तविक अर्थ प्रकट होता है, उसे लक्षणा कहते हैं। साहित्य में यह शक्ति दो प्रकार की मानी गई है—निरूढ़ और प्रयोजनवती।

  • मादा हंस, हंसी
  • मादा सारस, सारसी
  • छोटी भटकटैया
  • एक अप्सरा का नाम जिसका उल्लेख महाभारत में हैं
  • दुर्योधन की पुत्री का नाम जिसका विवाह कृष्ण के पुत्र साम्ब से हुआ था, लक्ष्मणा

लक्षणा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • शब्द की वह शक्ति जिससे उसका अर्थ लक्षित हो

Noun

  • use of a word in its transferred meaning

लक्षना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा