लोचना

लोचना के अर्थ :

लोचना के हिंदी अर्थ

हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • प्रकाशित करना, चमकाना
  • इच्छा या कामना करना, रुचि उत्पन्न करना

    उदाहरण
    . निसि बासर लोचन रहत अपनो मन अभिराम। या तैं पायो रसिक निधि इन नै लोचन नाम।

  • अभिलाषा करना

    उदाहरण
    . स्वर्ग में देवगण भी लोचते हैं और इस बात के लिए तरसते हैं कि भारत की कर्मभूमि में किसी तरह एक बार हमारा जन्म होता।


अकर्मक क्रिया

  • शोभित होना

    उदाहरण
    . लोचै परी सियरी पर्यंक पै बीती घरीन खरी खरी सोचै।

  • अभिलाषा या कामना होना

    उदाहरण
    . कुँअरि सयानि बिलोकि मातु पितु सों कहि। गिरिजा जोग जुरहिं बर अनुदिन लोचहिं। . कहति है सकोचति है सखी को बोलाइबे को लोचति है भटू बैठी सोचति है मन तें।

  • ललचना, तरसना

    उदाहरण
    . अब तिनके बंधन मोचहिंगे। दास बिना पुनि हम लोचहिंगे।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • नाई, हज्जाम
  • कन्या के संतान होने पर कन्या के पितृगृह से भेजा जाने वाला मांगलिक उपहार
  • बहू के संतानवती होने पर उसके पिता तथा अन्य सगे संबंधियों के यहाँ भेजा जानेवाला शुभ संदेश

लोचना के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

लोचना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • प्रकाशित करना, शोभित होना,

लोचना के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • सुंदर आँखों वाली नारी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा