लोला

लोला के अर्थ :

लोला के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिश्न।

लोला के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जिह्वा, जीभ
  • लक्ष्मी
  • मधु दैत्य की माता
  • एक योगिनी का नाम
  • युक्तिकल्पतरु के अनुसार एक प्रकार की नाव, 4 हाथ चौड़ी, 8 हाथ लंबी और 2/4 हाथ ऊँची नौका
  • चंचला स्त्री, अत्यंत चपल औरत
  • विद्युत, तड़ित, चपल
  • एक वृत्त का नाम जिसके प्रत्येक चरण में मगण, सगण, मगण, भगण और अंत में दो गुरु होते हैं, इसमें सात-सात पर यति होती है

    उदाहरण
    . मा सौमौ भग गौ रो काहु ती मुख देखे। सिहौ- री कटि जोहे हस्ती चालहिं पेखे। लोला सी मृदुबैना पूछै बाल नवीना। बोली मातु फबै ना बाणी नोति विहोना।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • लड़कों का एक खिलौना, यह एक डंडा होता है, जिसके दोनों सिरों पर दो लट्टु होते हैं

लोला के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • खल्वाट, गंजा

Adjective

  • a bald.

लोला के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंचल, लालायित व्यक्ति

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • स्वभाव की चंचलता के कारण अशालीन व्यवहार तथा उथली बातें करने वाला

लोला के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • मूढ़

लोला के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गाल;

    उदाहरण
    . धर के तोहार लोला मीस देब।

Noun, Masculine

  • cheek.

लोला के मगही अर्थ

संज्ञा

  • मुख का बाहरी भाग, ओठ, जीभ, जिह्वा

लोला के मैथिली अर्थ

  • फुदना
  • झूमक

  • tussel.
  • locket, pendant, drop.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा