maaltii meaning in kannauji
- देखिए - मालती
मालती के कन्नौजी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक प्रसिद्ध लता. 2. उस लता के फूल
मालती के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a kind of creeper that yields very sweet-smelling flowers
मालती के हिंदी अर्थ
मालति
संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
एक प्रकार की लता का नाम जिसके फुलों में भीनी, मधुर सुंगध होती है
विशेष
. यह लता हिमालय और विंध्य पर्वत के जंगलों में अधिकता से होती है। इसकी पत्तियाँ लंबोतरी और नुकीली, ढाई तीन अंगुल चौड़ी और चार पाँच अंगुल लंबी होती हैं। यह युग्मपत्रक लता है और बड़े से बड़े वृक्ष पर भी घटाटोप फैलती है। इसमें फुलों के धोद लगते हैं। बरसात के प्रारंभ में फूलती है। फूल सफे़द होता है जिसमें पंखुड़ियाँ होती है, जिनके नीचे दो अंगुल का लंबा डंठल होता है। इस फूल में भीनी मधुर सुगंध होती है। फूल झड़ने पर वृक्ष के नीचे फूलों का बिछोना सा बिछ जाता है। जब वह लता फूलती है, तब भोरें और मधुमक्खियाँ प्रातःकाल उसपर चारों ओर गुंजारती फिरती हैं। यह उद्यानों में भी लगाई जाती है; पर इसके फैलने के लिए बड़े वृक्ष या मंडप आदि की आवश्यकता होती है। यह कवियों की बड़ी पुरानी परिचित पुष्पलता है। कालिदास से लेकर आज तक प्रायःसभी कवियों ने अपनी कविता में इसका वर्णन अवश्य किया है। कितने कोशकारों ने भ्रमवश इसे चमेली भी लिखा है।उदाहरण
. घाम घरीक निवारिए कलित ललित अलि पुंज। जमुना तीर तमाल तरु मिलित कुंज। . सोनजर्द बहु फुली सेवती। रुपमंजरी और मालती। . देखहु घों प्राणपति निकल अली की गति, मालती सों मिल्यो चाहै लीने साथ आलिनी। -
छह अक्षरों की एक वर्णभुति का नाम, इसके प्रत्येक चरण में दो जगण होते हैं
उदाहरण
. जो पय जिय जोर। तजौ सब शोर। सरासन तोरि। लहौ सुख कोरि। -
बारह अक्षरों की एक वर्णिक वृत्ति का नाम, इसके प्रत्येक चरण में नगण, दो जगण और अंत में रगण होता है
उदाहरण
. विपिन विराध बलिष्ठ देखिए। नृपतनया भयभीत लेखिए। तब रघुनाथ बाण कै हयो। निज निर्णावा पंथ को ठयो। - सवैया के मत्तगयंद नामक बेद का दूसरा नाम
- युवती
- चाँदनी, ज्योत्स्ना
- रात्रि, रात
- पाठा, पाढ़ा
- जायफल का पेड़, जाती
- संपूर्ण जाति की एक रागिनी जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं
संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
देखिए: 'मालती'
उदाहरण
. कुसुम माल असि मालति पाई। . सरद राति मालति सघन फुलि रही बन बास। दीपक माला काम की हरि भय मुक्किय त्रास।
मालती के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएमालती के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक लता जिसमें सुगंधित सफेद फूल होते हैं
मालती के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक सुगन्धित पुष्पों वाली लता, केवल स्त्री नाम में प्रयुक्त चमेली
मालती के ब्रज अर्थ
मालति
स्त्रीलिंग
-
पुष्प विशेष की लता
उदाहरण
. बूझहु धौं मालती कहूँ तै पाए है तन चंदन। - भवभूति कृत 'मालती माधव' नाटक को नायिका
स्त्रीलिंग
-
देखिए: 'मालती'
उदाहरण
. लागे फिरत सकल कुसुमावलि, मालति भुरै लए।
मालती के मैथिली अर्थ
मालति
संज्ञा
- बेली जातिक एक फूल
- देखिए: 'मालती'
Noun
- a kind of jasmine; Jasminum grandflorum.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा