मानस

मानस के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मानस के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन, चित्त

मानस के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the psyche, mind
  • heart
  • a famous lake

Adjective

  • mental
  • psychical

मानस के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन, हृदय

    उदाहरण
    . माँगत तुलसिदास कर जोरे। बसहिं राम सिय मानस मोरे।

  • मनुष्य , आदमी

    उदाहरण
    . कोमल मृगलिका सी मल्लिका की मलिका सी बालिका जु डारी भाउ मानस कै पशु है।

  • मनोभाव; मन
  • वह द्विपद प्राणी जो अपने बुद्धिबल के कारण सब प्राणियों में श्रेष्ठ है और जिसके अंतर्गत हम, आप और सब लोग हैं
  • मन में उत्पन्न संकल्प
  • मानसरेवर

    उदाहरण
    . रोष महामारी परतोष महतारी दुनी देखिए दुखारी मुनि मानस मरालिके—तुलसी (शब्द॰) । ३

  • कामदेव
  • मन में सोचा या विचारा हुआ
  • गोस्वामी तुलसीदास द्वारा अवधी में रचित ग्रंथ जिसमें राम के चरित्र का वर्णन है
  • संकल्प विकल्प
  • एक नाग का नाम
  • मनुष्य जाति या समूह में से कोई एक
  • प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति
  • शाल्मली द्वीप के एक वर्ष का नाम
  • पुष्कर द्वीप के एक पर्वत का नाम
  • दूत, चर

    उदाहरण
    . दैके वहु भाँति सो पठाए संग मानस हू आवो पहुँचाइ तव तुम पर रोझिए । . मानस पठाए सुधि को लाए साँच आँच लगि करौ साष्टांग बात मानी भाग फेले है ।

  • गोस्वार्मा तुलसीदास कृत रामायण, रामचरित- मानस,
  • विष्णु का एक रूप
  • एक प्रकार का नमक

विशेषण

  • मन में सोचा या विचारा हुआ, जैसे-मानस चित्र, क्रि० वि० मन के द्वारा, मन से, पुं० १. आधुनिक मनोविज्ञान में, मनुष्य की वह आंतरिक सत्ता जिसमें अनुमतियां, विचार और संवेदनाएं होती हैं, इसी का सबसे अधिक चेतन, परिचित तथा प्रत्यक्ष ' रूप ' चेतना कहलाता है, मन, (माइंड) मानसचारी (रिन्) विशेष-इसके अचेतन, अवचेतन, अर्ध-चेतन आदि कुछ और अंग या पक्ष भी माने गये हैं; मन में होनेवाला संकल्प-विकल्प
  • मन से उत्पन्न, मनोभव
  • मन का विचारा हुआ

    उदाहरण
    . कलि कर एक पुनीत प्रतापा । मानस पुन्य होइ नहिं पापा ।

  • मन से उत्पन्न, मनोभव

क्रिया-विशेषण

  • मन के द्वारा

    उदाहरण
    . रहै गंडकी सुत मुख बीचा । पूज्यो मानस शिर करि नीचा ।

मानस के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मानस के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मनुष्य, मन, चित्त; मानसरोवर-कैलाश के निकट तिब्बत में स्थित एक विशाल जलाशय

मानस के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदमी पुरूष
  • मनुष्य, मनुष्य जाति के व्यापक अर्थ में भी प्रयुक्त , नर, आदमी

मानस के ब्रज अर्थ

मानुस

पुल्लिंग

  • दे 'मनुष्य'

क्रिया-विशेषण, विशेषण, पुल्लिंग

  • मन ; मनुष्य ; मानसरोर

    उदाहरण
    . इन तो सकल विमान किये, गोपी जन मानस हंस ।

  • संकल्प विकल्प ; कामदेव ; नाग विशेष , ८. पुष्कर द्वीप का एक पर्वत, ८. दूत , चर, ९. शाल्मली द्वीप के एक पर्वत का नाम
  • मनोभाव , मन का विचार
  • मन के द्वारा

  • 'मनुष्य'

मानस के मगही अर्थ

मानुस

  • आदमी, मनुष्य

मानस के मैथिली अर्थ

मानसिक, मानुस

संज्ञा

  • मन
  • एक सरोवर

विशेषण

  • मनसम्बन्धी

  • मनुष्य

Noun

  • mind.
  • a mythical lake.

Adjective

  • Mental, psychic.

  • man, human being.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा