मानिक

मानिक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मानिक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • see माणिक

मानिक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आठ पल का एक मान
  • एक मणि का नाम

    विशेष
    . यह लाल रंग का होता है और हीरे को छोड़कर सबसे कड़ा पत्थर है। रासायनिक विश्लेपण द्वारा मानिक में दो भाग अल्यूमिनम और तीन भाग आक्सिजन का पाया जाता है जिससे रसायनशास्त्रियों के मत से यह कुरंड की जाति का पत्थर प्रतीत होता है। इसमें एक और विशेषता यह भी है कि बहुत अधिक ताप से सुहागे के योग से यह काँच की भाँति गल जाती है और गलने पर इसमें कोई रंग नहीं रह जाता। आजकल के रासायनिकों ने काँच से नकली मानिक बनाया है जो असली मानिक से बहुत कुछ मिलता जुलता होता है। मानिक पत्थर गहरे लाल रंग से लेकर गुलाबी रंग और नांरगी से लेकर बैगनी रंग तक के मिलते हैं। मानिक की दो प्रधान जातियाँ हैं- नरम चुन्नी और मानिक। नरम चुन्नी का विश्लेषण करने से मैग्निश्यिम्, अल्यूमिनम और आक्सिजन मिलते हैं। उस पर यदि मानिक से रगड़ा जाए, तो लकीर पड़ जाती है।

मानिक के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

मानिक के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लाल रंग की एक मगि
  • चुन्नी
  • पद्मराग
  • कुरुबिंदु
  • सौगंधिक
  • श्रृंगरी
  • रविरलक
  • आठ पल का एक मान

मानिक के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लाल
  • माणिक्य
  • पद्मराग

Noun, Masculine

  • ruby.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा