maan.naa meaning in hindi

मानना

  • स्रोत - संस्कृत

मानना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • मन से यह समझ लेना कि जो कुछ कहा या किया गया है अथवा जो कुछ प्रस्तुत है वह उचित है, अंगीकार करना, स्वीकार करना, मंजू़र करना

    उदाहरण
    . मान न मान, मैं तेरा मेहमान। . हम मानते हैं कि आप उनकी बुराई नहीं कर रहे हैं।,

  • मन में किसी प्रकार की धारणा या विचार स्थिर करना, कल्पना करना, फ़र्ज़ करना, समझना

    उदाहरण
    . मान लीजिए कि हम लोग वहाँ न जा सके; तो फिर क्या होगा ?

  • ध्यान में लाना, समझना

    उदाहरण
    . बुरा मानना, भला मानना।

  • ठीक मार्ग पर आना, अनुकूल होना

    उदाहरण
    . यह लड़का सीधी तरह से नहीं मानेगा।


सकर्मक क्रिया

  • कोई बात अंगीकृत, ग्रहण या स्वीकर करना, कुछ मंजू़र करना

    उदाहरण
    . आप किसी का कहना नहीं मानते।

  • किसी को पूज्य, आदरणीय या योग्य समझना, किसी के बड़प्पन या लियाक़त का क़ायल होना, आदर करना

    विशेष
    . कभी-कभी कर्ता को छोड़कर उसके गुण या कार्य के संबंध में भी इस शब्द का इस अर्थ में प्रयोग होता है। जैसे,— उनका गाना- बजाना अच्छे-अच्छे उस्ताद मानते थे।

    उदाहरण
    . उन महात्मा को यहाँ के बहुत लोग मानते हैं। . लड़ाई-झगड़ा लगाने में मैं तुम्हें मानता हूँ।

  • दक्ष समझना, पारंगत समझना, उस्ताद समझना
  • धार्मिक दृष्टि से श्रद्धा या विश्वास करना

    उदाहरण
    . शिव को मानने वाले शैव कहलाते हैं।

  • देवता आदि की भेंट करने का प्रण करना, चढ़ावा चढ़ाने आदि का दृढ़ संकल्प करना, मन्नत करना

    उदाहरण
    . मैंने हनुमान जी को सवा सेर लड्डू माना है, अर्थात् यह संकल्प किया है कि अमुक काम हो जाने पर सवा सेर लड्डू चढ़ाऊँगा

  • ध्यान में लाना, समझना

    उदाहरण
    . यह तो किसी को कुछ भी नहीं मानता।

  • स्वीकृत करके अनुकूल कार्य करना

    उदाहरण
    . शिवरात्रि किसी ने आज मानी है और किसी ने कल।

  • किसी पर बहुत अनुरक्त होना, किसी के साथ बहुत प्रेम करना (बाजारू)

    उदाहरण
    . दुश्चरित्रा स्त्रियाँ कभी एक को मानती है तो कही दूसरे को मानने लगती हैं।

अन्य भारतीय भाषाओं में मानना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

मन्नणा - ਮੱਨਣਾ

गुजराती अर्थ :

मानवुं - માનવું

कबूल करवुं - કબૂલ કરવું

गणवुं - ગણવું

लेखवुं - લેખવું

उर्दू अर्थ :

मानना - ماننا

कोंकणी अर्थ :

मानप

कबूलप

मानुनघेवप

श्रद्धाळु

मानना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा