मारग

मारग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मारग के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग

मारग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • way, path, route, course
  • road
  • track
  • passage, outlet

मारग के हिंदी अर्थ

मार्ग

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रास्ता, पंथ

    उदाहरण
    . सवहि भाँति पिय सेवा करिहौं। मारग जनित सकल श्रम हरिहौं। . मारग चलहिं पयादेहि पाएँ। कोतल संग जाहि ड़ोरियाएँ। . मारग हुत जो अँधेर असूझा। भा उजेर सब जाना बूझा।

  • गुदा
  • कस्तूरी
  • अगहन का महीना

    उदाहरण
    . हिम ऋतु मार्ग मास सुखमूला। ग्रह तिथि नखत योग अनुकूला।

  • मृगशिरा नक्षत्र
  • विष्णु
  • लाल अपामार्ग
  • गंतव्य स्थान तक पहुँचने के लिए बीच में पड़ने वाला वह भू-भाग जिस पर होकर चलना पड़ता है

    उदाहरण
    . यह मार्ग सीधा मेरे घर तक जाता है।

  • वे साधन, प्रकार आदि जिनका अवलंबन कोई काम ठीक या पूरा करने के लिए किया जाता हो

    उदाहरण
    . भोजन मुख के मार्ग से पेट में पहुँचता है।

  • वह जिससे होकर गंतव्य तक पहुँचा जाए या जिससे होकर कोई आगे बढ़े

    उदाहरण
    . हवाई जहाजों के भी अपने मार्ग होते हैं। . नदी अपने मार्ग में आनेवाली वस्तुओं को बहा ले जाती है।

  • वह कार्य या प्रयत्न जिससे अभीष्ट तक पहुँचा जाए
  • वह काल जब चन्द्रमा मृगशिरा नक्षत्र में होता है
  • सत्ताईस नक्षत्रों में से पाँचवाँ
  • कोई विशेष धार्मिक मत या प्रणाली
  • एक सुगंधित पदार्थ जो एक विशेष प्रकार के नर मृग की नाभि से निकलता है
  • प्रवेश द्वार
  • दर्रा
  • कोई ऐसा द्वार, माध्यम या साधन जिसका अनुसरण, पालन या व्यवहार करने से कोई अभिप्राय या कार्य सिद्ध होता हो
  • संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग
  • संगीत शास्त्र की दृष्टि से आज-कल का वह प्रचलित संगीत जिसमें ध्रुपद, खयाल, टप्पा, ठुमरी आदि सम्मिलित हैं

विशेषण

  • मृग संबंधी

मारग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मारग से संबंधित मुहावरे

मारग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग, रास्ता

मारग के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रास्ता

मारग के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग, रास्ता, अधिकतर (लो.सा. में प्रयुक्त)

मारग के ब्रज अर्थ

मार्ग

पुल्लिंग

  • रास्ता, राह

    उदाहरण
    . कुसुमित धर्म कर्म को मारग जड़ कोउ करत।

  • कर्म

    उदाहरण
    . मारग सित तिथि दसी निसि भरनी पद।

  • प्रकार
  • मार्गशीर्ष, अगहन

मारग के मगही अर्थ

संज्ञा

  • राह
  • संप्रदाय, पंथ

मारग के मैथिली अर्थ

मार्ग

संज्ञा

  • बाट
  • अगहन मास

Noun

  • way.
  • 9th month.

मारग के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मार्ग, रास्ता, राह, बाट, गेलो

अन्य भारतीय भाषाओं में मार्ग के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

रास्ता - راستہ

राह - راہ

पंजाबी अर्थ :

मारग - ਮਾਰਗ

गुजराती अर्थ :

मार्ग - માર્ગ

रस्तो - રસ્તો

माध्यम - માધ્યમ

साधन - સાધન

कोंकणी अर्थ :

रस्तो

मार्ग

माध्यम

साधन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा