महंत

महंत के अर्थ :

महंत के अवधी अर्थ

  • मंदिर का सर्वोच्च अधिकारी

महंत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun

  • head priest of a temple, a monk
  • self-willed leader

महंत के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • साधुमंडली या मठ का अधिष्ठाता, साधुओं का मुखिया
  • वह व्यक्ति जो किसी मठ का प्रधान हो
  • एक हिंदू धार्मिक आदेश के प्रमुख, प्रमुख भिक्षु, मुखिया
  • महात्मा, सज्जन

    उदाहरण
    . तडित दृगनि करि मेघ महंत। देखे ताप तैप सब जंत।

  • वह संन्यासी (या साधु) जो अपने समाज अथवा किसी मठ का प्रधान हो

संज्ञा

  • बड़ा, श्रेष्ठ, प्रधान, मुखिया

    उदाहरण
    . सखा प्रवीन हमारे तुम हौ तुम हौ नहीं महंत।

महंत के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साधुओं का मुखिया, किसी मठ का अधिष्ठाता

महंत के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मठाधीश, साधु-संघ का मुखिया

महंत के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी संप्रदाय का आचार्य, प्रधान साधु
  • संप्रदाय के किसी मठ का अधिष्ठाता, मठाधीश

Noun, Masculine

  • a preceptor of some sect or community, a head saint, an abbot, head of a monastery.

महंत के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • मठ का अधीश्वर, साधु जमात का नायक

    उदाहरण
    . गुप्त प्रीति जुवतिनि की कहिक याको करो महंत।

महंत के मालवी अर्थ

महन्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साधु, संन्यासी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा