मक्का

मक्का के अर्थ :

मक्का के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • maize, corn

मक्का के हिंदी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • अरब का एक प्रसिद्ध नगर जहाँ मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था, यह मुसलमानों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थान है, हज करने के लिये मुसलमान यहीं जाते हैं

    उदाहरण
    . मक्का महजीत कोऊ हज्ज को जाते । . मुसलमान लोग हज करने मक्का जाते हैं ।


देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक मोटा अनाज जो खाने के काम आता है, एक प्रकार की ज्वार, बड़ी जोन्हरी, मकई, एक प्रसिद्ध खाद्यान्न, मकई, वि॰ दे॰ 'ज्वार'

    उदाहरण
    . सोहन मक्के के आटे की रोटी खाना पसंद करता है । . किसान खेत में मक्के की सिंचाई कर रहा है ।

मक्का के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मक्का के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ज्वार, मकई

मक्का के कन्नौजी अर्थ

  • देखिए : मका

मक्का के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • अन्न विशेष

    उदाहरण
    . काक को कपूर जैसे मरकट को भूषन जैसे ब्राह्मन को मक्का पीर को बनारसी ।

मक्का के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • (मकई) बड़े दानों वाली मकई; हजरत मुहम्मद साहब का जन्मस्थान जो अरब देश में है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा