मल

मल के अर्थ :

मल के मालवी अर्थ

विशेषण

  • पाखाना, मैला।

मल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • faeces, stool, excrement
  • sewage
  • rubbish, filth, dirt

मल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मैल, गंदगी, कीट

    उदाहरण
    . लीली सगुन जो कहहिं बखानी। सोई स्वच्छता करइ मल हानी। . धातुओं का मल।

  • शरीर से निकलने वाली मैल या विकार

    विशेष
    . ये मल बारह प्रकार के माने गए हैं—(1) वसा (2) शुक्र (3) रक्त (4) मज्जा (5) मूत्र (6) विष्ठा (7) कर्णमल या खूँट (8) नख (9) श्लेष्मा या कफ (10) आँसू (11) शरीर के ऊपर जमी हुई मैल और (12) पसीना।

    उदाहरण
    . कफ, पसीना, विष्ठा आदि मल है।

  • विष्ठा, गुह, पुरीष
  • दूषण, विकार
  • शुद्धतानाशक पदार्थ
  • पाप
  • हीरे का एक दोष
  • दोष, बुराई, ऐब
  • जैन शास्त्रनुसार आत्माश्रित दुष्ट भाव जो पाँच प्रकार का माना गया है—(1) मिथ्या ज्ञान (2) अधर्म (3) शक्ति (4) हेतु (5) च्युति
  • कपूर
  • प्रकृतिदोष

    उदाहरण
    . वात, पित्त, कफ आदि मल है।

  • (लाक्षणिक) पाप, दुर्गुण, बुराई
  • (लाक्षणिक) मनोविकार

विशेषण

  • गंदा, अशुद्ध
  • नीच, दुष्ट
  • नास्तिक

देशज

  • फीलवानों का एक साकेंतिक शब्द जो हाथियों को उठाने के लिए कहा जाता है, महावत

मल के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मालिश, रगड़ना, विष्ठा मैल

मल के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मैल, कचड़ा
  • शरीर के भीतर का मैल

मल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मैल, गंदगी. 2. विष्ठा, गू

मल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मैल, पाखाना

विशेषण

  • ऊपर का मल्ला

मल के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मैल, गंदगी, विष्ठा

Noun, Masculine

  • dirt, excretion of the body (sweat, phlegm, urine, fasces, earwax, etc.)

मल के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आँत में स्थित मल जिसके कारण शरीर में आवश्यक ताप बना रहता है मल खिसकना, मृत्यु पूर्व इस प्रकार टट्टी उतरना जिसमें काला मल निकलता है जो मृत्यु के लक्षण माने जाते हैं

मल के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • मसलना, मींजना

पुल्लिंग

  • विष्ठा, मैल
  • विकार
  • पाप, दोष
  • प्रकृति
  • कपूर

मल के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • मैल, विष्ठा, पाखाना
  • विकार
  • ऐब
  • पाप
  • शरीर के विभिन्न अंगों से निकलने वाली मैल या विकार

मल के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • विकार, मैल, गन्दगी, कश्मल
  • विष्ठा

Noun

  • filth, dirt
  • stool

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा