मलमल

मलमल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मलमल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • muslin

मलमल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का पतला कपड़ा जो बहुत बारीक सूत से बुना जाता है

    विशेष
    . प्राचीन काल में यह कपड़ा भारतवर्ष में विशेषकर बंगाल और बिहार में बुना जाता था और वहीं से भिन्न-भिन्न देशों में जाता था। अब तक ढाका और मुर्शिदाबाद में अच्छी मलमल बनती है। इसके प्रायः दोपट्टे और कुरते बनाए जाते हैं।

    उदाहरण
    . कमरी थोरे दाम की आवै बहुतै काम। खासा मलमल वाफता उनकर राखै मान। . मलमल खासा पहनते खाते नागर पान। टेढ़ा होकर चालते करते बहुत गुमान।

मलमल के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • महीन सूत से बना हुआ पतला कपड़ा

क्रिया

  • चमकना, हिलना डोलना, इतराना

मलमल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भारत का एक बारीक, सफे़द सूती कपड़ा

मलमल के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बहुत पतला वस्त्र

मलमल के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का महीन सूती कपड़ा

मलमल के मगही अर्थ

मल-मल

संज्ञा

  • एक प्रसिद्ध चिकना कपड़ा
  • खुलने-बंद होने की क्रिया, जलने-बुझने की क्रिया

मलमल के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रकार का पला सूती कपड़ा

Noun, Feminine

  • muslin

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा