मण्डल

मण्डल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मण्डल के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वृत्त, परिधि
  • चक्र
  • दल, समूह, वर्ग
  • संघ
  • ज़िला, भूभाग

Noun, Masculine

  • circuit, circle, zone.
  • disc.
  • group, band, company, troupe.
  • association, union.
  • district.

मण्डल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a circle
  • ring
  • zone, territory
  • board
  • orbit
  • the path or orbit of a heavenly body
  • halo
  • multitude, collection
  • each of the ten divisions of the Rigved

मण्डल के हिंदी अर्थ

मंडल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी एक बिंदु से समान अंतर पर चारों ओर घूमी हुई परिधि, चक्र के आकार का घेरा, चक्कर, परिधि, गोलाई, वृत्त

    उदाहरण
    . होइ मंडर ससि के चहुँ पासा। . सब रनिवास बैठ चहुँ पासा। ससि मडर जनु बैठ अकासा।

  • वृताकार या अंडाकार विस्तार, गोल फैलाव, गोला, जैसे— भूमंडल
  • चंद्रमा वा सूर्य के चारों ओर पड़नेवाला घेरा जो कभी कभी आकाश में बादलों की बहुत हलकी तह या कुहरा रहने पर दिखाई पड़ता है, परिवेश

    उदाहरण
    . सूर्य मंडल में कई ग्रह चक्कर लगाते हैं।

  • किसी वस्तु का वह गोल भाग जो अपनी दृष्टि के सम्मुख हो, जैसे— चंद्रमंडल, सूर्यमंडल, मुखमंडल
  • चारों दिशाओं का घेरा, जो गोल दिखाई पड़ता है, क्षितिज
  • बारह राज्यों का समूह
  • चालिस योजन लंबा और बीस योजन चौड़ा भूमिखंड या प्रदेश
  • समाज, समूह, समुदाय, जैसे— मित्रमंडल

    उदाहरण
    . गोपिन मडल मध्य बिराजत निसि दिन करत बिहार।

  • एक प्रकार का व्यूह, सेना की वृत्ताकार स्थिति
  • कूकुर, कुत्ता
  • एक प्रकार का सर्प
  • एक प्रकार का गंधद्रव्य, व्याघ्रनखा, बघनही
  • एक प्रकार का कुष्ट रोग जिसमें शरीर में चकत्ते से पड़ जाते हैं
  • शरीर की आठ संधियों में एक (सुश्रुत)
  • ग्रह के घूमने की कक्षा
  • खेलने का गेंद
  • कोई गोल दाग वा चिह्न
  • ऋग्वेद का एक खंड
  • चक्र, चाक, पहिया
  • राजा के प्रधान कर्मचारियों का समूह, देखिए : 'अष्टप्रकृति'
  • प्रान्त आदि का वह विभाग जो एक विशेष अधिकारी के अधीन होता है और जो ज़िलों में विभाजित होता है

    उदाहरण
    . वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल का रहने वाला है।

  • भूगोल में गरमी-सरदी के विचार से किए हुए पृथ्वी के पाँच भागों में से कोई एक भाग
  • किसी कार्य या उद्देश्य की सिद्धि के लिए बना लोगों का समूह
  • नगर खंड, क्षेत्र, जनपद आदि
  • संस्था, समिति, समुदाय
  • (खगोलविज्ञान) कक्षा, ग्रहों का गतिपथ

मण्डल के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मण्डल के अंगिका अर्थ

मंडल

  • गोल, घेरा

मण्डल के अवधी अर्थ

मंडल

पुल्लिंग

  • बहुत सा, असंख्य

मण्डल के कन्नौजी अर्थ

मंडल

विशेषण

  • गोल घेरा, संभाग
  • प्रभाग
  • समूह
  • मंडली, समिति

मण्डल के कुमाउँनी अर्थ

मंडल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गोल घेरा
  • कुंडली
  • चक्र के आकार का घेरा, गोलाई, सौरमंडल
  • ऋग्वेद का कोई विशिष्ट खण्ड या भाग

मण्डल के ब्रज अर्थ

मंडल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घेरा, गुलाई, समूह

    उदाहरण
    . स्रति-मंडल कुंडल मकराकृत, बिलसत मदन\ सदाई।

  • सूर्य या चंद्रमा का बिंब

मण्डल के मालवी अर्थ

मंडल

  • घेरा, वृत्त, परिधि

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा