मंतर

मंतर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मंतर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वेद की वे ऋचाएँ जिनके द्वारा यज्ञ आदि का विधान होता है और जिनके द्वारा देवस्तुति की जाती है, मंत्र
  • गुप्त रखने योग्य बात, मंत्रणा
  • जादू-टोना

Noun, Masculine

  • a sacred verse or text, a Vedic hymn with which invocation of God and other deities is performed; an incantation with the amazing spiritual powers; some thing to be kept to oneself.
  • sorcery, witchcraft

मंतर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an incantation, charm, spell
  • a vedic hymn
  • sacred formula
  • mystical verse or magical formula

मंतर के हिंदी अर्थ

मंत्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भारतीय वैदिक साहित्य में देवता से की जाने वाली वह प्रार्थना जिसमें उसकी स्तुति भी हो, देवाधिसाधन गायत्री आदि वैदिक वाक्य जिनके द्वारा यज्ञ आदि क्रिया करने का विधान हो

    विशेष
    . निरुक्त के अनुसार वैदिक मंत्रों के तीन भेद हैं—परीक्षकृत, प्रत्यक्षकृत और आध्यात्मिक। जिन मंत्रों द्वारा देवता को परोक्ष मानकर प्रथम पुरुष की क्रिया या प्रयोग करके स्तुति आदि की जाती है, उसे परोक्षकृत मंत्र कहते हैं। जिन मंत्रों में देवता को प्रत्यक्ष मानकर मध्यम पुरुष के सर्वनाम और क्रिया का प्रयोग करके उसकी स्तुति आदि होती है, उसे प्रत्यक्षकृत कहते हैं। जिन मंत्रों में देवता का आरोप अपने में करके उत्तम पुरुष के सर्वनाम और क्रियाओं द्वारा उसकी स्तुति आदि की जाती है, वे आध्यात्मिक कहलाते हैं। मंत्रों के विषय प्रायःस्तुति, आशीर्वाद, शपथ, अभिशाप, निंदा आदि होते हैं। मीमांसा के अनुसार वेदों का वह वाक्य जिसके द्वारा किसी कर्म के करने की प्रेरणा पाई जाय, मंत्रपद वाक्य हैं। मीमांसक मंत्र को ही देवता मानते हैं और उसके अतिरिक्त देवता नहीं मानते। वैदिक मंत्र गद्य और पद्य दोनों रूपों में पाए जाते हैं। गद्य को यजु और पद्य को ऋचा कहते हैं। जो पद्य गाए जाते हैं, उन्हें साम कहते हैं। इन्हीं तीन प्रकार के मंत्रों द्वारा यज्ञ के सब कर्म संपादित होते हैं।

  • वेदों का वह भाग जिसमें मत्रों का संग्रह है, संहिता
  • तंत्र के अनुसार वे शब्द या वाक्य जिनका जप भिन्न-भिन्न देवताओं की प्रसन्नता या भिन्न-भिन्न कामनाओं की सिद्धि के लिए करने का विधान है, ऐसा शब्द या वाक्य जिसके उच्चारण में कोई दैवी प्रभाव या शक्ति मानी जाती हो

    विशेष
    . इन मंत्रों में एकाक्षर मंत्र जो अविस्पष्टार्थ हों, बीज-मंत्र कहलाते हैं।

    उदाहरण
    . पंडितजी महामृत्युंज्य मंत्र का जाप कर रहे हैं।

  • गोप्य या रहस्यपूर्ण बात, राय, सलाह, परामर्श, मंत्रणा

    उदाहरण
    . मंत्र कहैं निज मति मति अनुसारा। दूत पठाइय बालिकुमारा।

  • नीतिवाक्य, सूत्रवाक्य
  • कार्य-सिद्धि का गुर (मूलमंत्र)

    उदाहरण
    . न जाने तुमने उसे कौन सा मंत्र बता (या सिखा) दिया है कि वह लोगों से अपना काम तुरंत करा लेता है।

मंतर से संबंधित मुहावरे

मंतर के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्र

मंतर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह शब्द या शब्द समूह जिससे किसी देवता की सिद्धि प्राप्ति हो, मंत्र
  • कान में कही जाने वाली बात, सलाह
  • जादू-टोना

मंतर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह शब्द-समूह जिससे किसी देवता की सिद्धि या अलौकिक शक्ति की प्राप्ति हो, मंत्र, वेद-पाठ (जंतर-मंतर)
  • वेद का संहिता भाग
  • कार्य सिद्धि का गुर

मंतर के बघेली अर्थ

मन्तर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्र
  • तंत्र
  • मंतव्य एवं विचार

मंतर के बज्जिका अर्थ

मन्तर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्र

मंतर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मंत्र

मंतर के ब्रज अर्थ

मंत्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • यज्ञादि के विधान सूचक वैदिक वाक्य
  • वे शब्द या वाक्य जिनका जाप विभिन्न देवताओं को संतुष्ट करने अथवा विभिन्न कामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है

    उदाहरण
    . माया मंत्र पढ़त्र मन निसि दिन मोह मूरछा।

  • वशीकरण मंत्र, अकरी

    उदाहरण
    . कियो अकरषन मंत्र सो बंसीधुनि बृजराज । उठि उठि दौरी बाल सब तजे लाज गृहकाज।।

  • परामर्श, सलाह, मंत्रणा

मंतर के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवादि की पूजा के लिए जपने का शब्द या वाक्य, वेदवाक्य
  • जादू-टोना, तंत्र-मंत्र
  • गुप्त या गोपनीय मत
  • मत, विचार

मंतर के मैथिली अर्थ

मन्त्र, मन्तर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दिव्य शक्ति वाला शब्द
  • मंत्रणा, गुप्त परामर्श

Noun, Masculine

  • sacred formula (af religion/sorcery)
  • secret counsel

अन्य भारतीय भाषाओं में मंत्र के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

वज़ीफ़ा - وظیفہ

मंतर - منتر

पंजाबी अर्थ :

मंतर - ਮੰਤਰ

गुजराती अर्थ :

मंत्र - મંત્ર

मंत्रणा - મંત્રણા

कोंकणी अर्थ :

मंत्र

मंत्रणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा