मनु

मनु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - मानो

मनु के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्रह्मा के 14 पुत्र जो मनुष्यों के मूल पुरुष माने जाते हैं।

मनु के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the primogenitor of human race

मनु के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्रह्मा के पुत्र जो मनुष्यों के मूल पुरुष माने जाते हैं

    विशेष
    . वेदों के अनुसार मनु यज्ञों के आदिप्रवर्तक हैं, जबकि पुराणों में कहा गया है कि जब एक बार महाप्रलय के समय सारी पृथ्वी जलमग्न हो गई थी, तो तब मनु ही एक नाव पर चढ़कर डूबने से बचे थे। इस प्रकार उन्हीं से सारी मानव जाति उत्पन्न हुई थी। जय शंकर प्रसाद का महाकाव्य कामायनी इसी पर आधारित है। पुराणों और सूयसिद्धांत आदि ज्योतिष के ग्रंथों के अनुसार एक कल्प में चौदह मनुओं का अधिकार होता है और उनके उस अधिकारकाल को मन्वंतर कहते हैं। चौदह मनुओं के नाम ये हैं-(1)स्वायम् (2) स्वारोचिष् (3) उत्तम (4) तामस (5) रवत (6) चाक्षुष (7) वैवस्वत (8) सावर्णि (9) दक्षसावर्णि (10) ब्रह्मसावर्णि (11) धमसावर्णि (12) रुद्रसावर्णि (13) देवसावर्णि और (14) इंद्रसावर्णि। वर्तमान मन्वंतर वैवस्वत मनु का है।

  • विष्णु
  • ब्रह्मा
  • एक रुद्र का नाम
  • जैनियों के अनुसार एक जिन का नाम
  • कृष्णाश्च के एक पुत्र का नाम
  • वैवस्वत मनु
  • अंतःकरण, मन
  • मंत्र
  • अग्नि
  • 14 की संख्या का सूचक शब्द

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मनु की स्त्री, मनावी
  • वनमेथी का साग, पृक्का

अव्यय

  • मानो

    उदाहरण
    . कनक दंड जुग जंध तुव लखियत आभा ऐन। धर जीबन खरसान पर मनौ खरादे मैन।

मनु के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मनु के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्रह्मा के पुत्र जो मानव जाति के आदि पुरूष है

मनु के कन्नौजी अर्थ

अव्यय

  • मानो
  • मनु स्मृति के रचयिता

मनु के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दे०-मडु; मनुष्य मात्र का आदि पुरखा, ब्रह्मा का पुत्र, मन अन्नःकरण

मनु के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्रह्मा के पुत्र जो मनुष्यों के मूल पुरूष माने जाते है (अव्य.) मानो, मानें

मनु के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • आदि पुरुष जनिकासँ मानव सृष्टि चलल

Noun

  • (myth) the first progenitor of man.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा