मनुहार

मनुहार के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

मनुहार के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनुनय, विनय, प्रार्थना
  • आदर-सत्कार

मनुहार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • persuasion
  • appeasement
  • persuasive effort to restore (somebody) to normal mental disposition

मनुहार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी रूठे हुए व्यक्ति को मनाने तथा उसका मान छुड़ाने के लिए की जाने वाली विनती या मीठी-मीठी बातें

    उदाहरण
    . मारौ मनुहारन भरी, गारिउ भरी मिठाहिं। वाको अति अनखाहटौ, मुसुकाहट बिनु नाहिं।

  • विनय, प्रार्थना

    उदाहरण
    . सबै करति मनुहारि ऊधो कहियो हो जैसे गोकुल आवें। . तापसी करि कहा पठवति नृपनि को मनुहारि। बहुरि तेहि विधि आइ कहिहै साधु कोउ हितकारि।

  • आदर-सत्कार

    उदाहरण
    . सौंहें किए हू न सौं है करे मनुहार करेहू न सूध निहारे।

  • ख़ुशामद, चाटुकारिता
  • मनाने का ढंग
  • शांति, तृप्ति

    उदाहरण
    . कुरला काम केरि मनुहारी। कुरला जेहिं नहिं सो न सुनारी।

मनुहार से संबंधित मुहावरे

मनुहार के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • फुसलाने या मनाने की क्रिया
  • मिन्नत

मनुहार के ब्रज अर्थ

मनुहारि

स्त्रीलिंग

  • विनय, प्रार्थना

    उदाहरण
    . बे गुन बिसारि ऐसे बेगुन के हार अब मेरी मनुहार की वृथा ही धारि आए हो।

  • खु़शामद
  • आदर
  • मन को हरण करने की रीति

    उदाहरण
    . मारयो मनुहारिनु भरी, गारयौ खरी मिठाहि ।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा