mardumshumaarii meaning in hindi

मर्दुमशुमारी

मर्दुमशुमारी के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

मर्दुमशुमारी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी देश में रहने वाले मनुष्यों की गणना, मनुष्यगणना, जनगणना

    विशेष
    . यद्यापि भारतवर्ष के मद्रास और पंजाब प्रांतों में समय समय पर वहाँ के रहने वालों की गिननी करने की प्रथा बहुत पूर्व से चली आती थी, पर पाश्चात्य देशों में नवीन प्रणाली की मनुष्यणाना की प्रथा रोम से आरंभ हुई है, जहाँ स्वतंत्र मनुष्यों के कुटुंब, संपत्ति दास और मुखिया की परिस्थिति आदि का विवरण यथासमय लिखकर मनुष्यों की गणना की जाती थी। इंगलैंड़ में सबसे पहले मनुष्यगणना सन् 1801 में प्रारंभ हुई और 1811 में आयरलैंड में गणाना की चेष्टा हुई पर सन् 1851 तक की मनुष्यगणना परिपूर्ण नहीं कही जा सकती। सन् 1861 में नियमित रूप मे इंगलैंड़, स्कॉटलैंड़ और आयरलैंंड में मनुष्यगणना प्रारंभ हुई, जिसमें प्रत्येक गाँव और नगर के मनुष्यों की आयु, वैवाहिक संबंध, पेशे, जन्मस्थान आदि का सविस्तार विवरण लिखा गया; और सन 1871 में व्यवस्थित रूप से राजकीय या इंपीरियल मनुष्यगणना हुई। ठीक इसी समय अर्थात् सन् 1867 और 1872 में भारतवर्ष में भी मनुष्यगणना प्रारंभ हुई। पर उस समय काश्मीर, हैदराबाद, राजपूताने और मध्यभारत के देशी राज्यों में मनुष्यगणना नहीं हुई और गणना का प्रबंध भी समुचित नहीं था। भारतवर्ष की ठीक ठीक मनुष्यगणाना का आरंभ 1881 से माना जा सकता है। यह मनुष्यगणना17 फरवरी को हुई थी। तबसे प्रति दसवें बर्ष प्रत्येक गाँव और नगर में रहने वालों का नाम, आयु वर्म, जाति शिक्षा, भाषा, व्यापार आदि का विवरण लिखा जाता है।

  • किसी स्थान में रहने वाले मनुष्यों की संख्या, जनसंख्या, आबादी

मर्दुमशुमारी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • census

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा