मस्ती

मस्ती के अर्थ :

मस्ती के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मस्त होने का भाव, नशा 2. जवानी का नशा

मस्ती के हिंदी अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मस्त होने की क्रिया या भाव , मत्तता , मतवालापन , क्रि॰ प्र॰—आना , —उतरना , —चढ़ना , —दिखाना
  • भोग की प्रबल कामना , प्रसंग की उत्कट इच्छा , क्रि॰ प्र॰—आना , —उठना , —चढ़ना , —झड़ना , —में आना
  • वह स्राव जो कुछ विशिष्ट पशुओं के मस्तक, कान, आँख, आदि के पास से कुछ विशिष्ट अवसरों पर, विशेषतः उनके मस्त होने के समय होता है , मद , जैसे, हाथी की मस्ती, ऊँट की मस्ती , क्रि॰ प्र॰—टपकना , —बहना
  • वह स्राव जो कुछ विशिष्ट वृक्षों अथवा पत्थरों आदि में से कुछ अवसरो पर होता है , जैसे, नीम की मस्ती, पहाड़ की मस्ती , क्रि॰ प्र॰—टपकना , —बहना
  • अभिमान , घमंड , गर्व , गरूर
  • युवावस्था का मद , जवानी का नशा

मस्ती के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मस्ती से संबंधित मुहावरे

मस्ती के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मतवालापन, अति प्रसन्नता

Noun, Feminine

  • delight, unrestrained joy.

मस्ती के मगही अर्थ

अरबी ; संज्ञा

  • मस्त होने का भाव

मस्ती के मैथिली अर्थ

  • उल्लास, उमङ्ग

  • mirth, pleasure.

मस्ती के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • उधम करना, शोरगुल, उन्माद।

  • शैतानी, नशा, बेपरवाही, मस्त होना, असावधानी, मदमस्त।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा