म्लेच्छ

म्लेच्छ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

म्लेच्छ के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिन्दूसँ भिन्न लोक, जेना इसाइ, मुसलमान

Noun, Masculine

  • other than Hindus.

म्लेच्छ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an alien (invader)
  • a non-Aryan

Adjective

  • lowly
  • unclean, shabby
  • un-Indian (in a contemptuous sense)

म्लेच्छ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मनुष्यों की वे जातियों जिनमें वर्णाश्रम धर्म न हो, इस शब्द का अर्थ है- अस्पष्टभाषी अथवा ऐसी भाषा बोलने वाला जिनमें वर्णों का व्यक्त उच्चारण न होता हो, म्लेच्छ जाति का व्यक्ति

    विशेष
    . प्राचीन ग्रंथों में म्लेच्छ शब्द का प्रयोग उन जातियों के लिए होता था। जिनकी भाषा के भाषा उच्चारण की शैली आर्यों की शैली से विलक्षण होथी थी। ये जातियाँ प्रायः ऐसी थीं जिनका आर्यों के साथ संपर्क था इसीलिए म्लेच्छ देश भी भारत के अंतर्गत माना गया है और म्लेच्छों को वर्णाश्रमधर्म से रहित यज्ञ करने वाला लिखा है। महाभारत के आदि पर्व में म्लेच्छों की उत्पत्ति विश्वामित्र से छीनकर ले जाते समय वशिष्ठ की धेनु नंदिनी के अंग प्रत्यंग से लिखी गई है और पह्लव, द्रविड, शक, यवन, शबर, पौंड्र किरात, यवन, सिंहल, बर्बर, खंस आदि म्लेच्छ माने गए हैं। पुराणों में म्लेच्छों की उत्पत्ति में मतभेद है। विष्णुपुराण में लिखा है कि सगर ने हैहयवंशियों को पराजित कर उन्हें धर्मच्युत कर दिया था और वही लोग शक, यवन, कावोज, पारद और पह्लव नामक म्लेच्छ जाति के हो गए। मत्स्यपुराण में राजा वेणु के शरीरमंथन से म्लेच्छ जाति की उत्पत्ति लिखी गई है। बृहत्संहिता में हिमालय और विंघ्यागिरि तथा विनशन और प्रयाग के मध्य के पवित्र देश के अतिरिक्त अयन्त्र को म्लेच्छ देश लिखा है। बृहत्पारशर में चातुर्वण और अंतराल वर्णो के अतिरिक्त वर्णाचारहीन को म्लेच्छ लिखा है और प्रायश्चित्ततत्व में गोमांसभक्षी, विरुद्धभाषी और सर्वाचारविहीन ही म्लेच्छ कहे गए हैं।

    उदाहरण
    . हिन्दू म्लेच्छों को छोटा या हीन समझते थे।

  • ताम्र, ताँबा धातु
  • अनार्य भाषा वा कथन
  • हिंगु, हींग

विशेषण

  • बिल्कुल निम्न या निकृष्ट कोटि का, नीच

    उदाहरण
    . तुम्हारी म्लेच्छ हरकतों से मैं तंग आ गया हूँ।

  • जो पाप करता हो या पाप करने वाला, पापरत

    उदाहरण
    . धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु अवतार लेकर म्लेच्छ व्यक्तियों का संहार कर देते हैं।

म्लेच्छ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

म्लेच्छ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अहिन्दू
  • विदेशी, बर्बर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा