मोहना

मोहना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मोहना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • किसी पर अनुरक्त होना या रीझना

मोहना के अँग्रेज़ी अर्थ

verb, Transitive verb

  • to cast a spell, to charm, to attract
  • to tempt
  • to infatuate

मोहना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • किसी पर आशिक़ या अनुरक्त होना, मोहित होना, रीझना, मुग्ध होना

    उदाहरण
    . सुंदर वपु अति श्यामल सोहै। देखत सुर नर को मन मौहै। . देखत रूप सकल सुर मोहै। . चारयो दल दूलह चारु बने। मोहे सुर औरन कौन गने।

  • मूर्च्छित होना, बेहोश हो जाना

    उदाहरण
    . अष्टम सर्ग महा समर कुश लव भरतहिं साथ। जुग बंधुन कर मोहिबो भरत नास तिन हाथ।

  • भ्रम में पड़ना

क्रिया, सकर्मक क्रिया

  • अपने ऊपर अनुरक्त करना, किसी को अपनी ओर आकर्षित करना, मुग्ध करना, मोहित करना, लुभा लेना

    उदाहरण
    . अहो भले लतिका तरु सोहै। कलिन कोंपलन सों मन मोहै। . बैठे जराय जरे पलका पर रामसिया सबको मन मोहै। . पंडित अति सिगरी पुरी मनहु गिरा गति गूढ़। सिंह नियुत जनु चंडिका मोहति मूढ़ अमूढ़।

  • भ्रम में डाल देना, संदेह पैदा कर देना, धोखा देना

    उदाहरण
    . अति प्रचंड रघुपति कै माया। जेहि न मोह अस को जग जाया। . तुम आदि मध्य अवसान एक। जग मोहत हौ वपु धरि अनेक।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तृण
  • एक प्रकार की चमेली

मोहना के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • श्रीकृष्ण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा