मोक्ष

मोक्ष के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मोक्ष के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी प्रकार के बंधन से छूट जाना, बंधन से मुक्त, मोचन, छुटकारा
  • शास्त्रों और पुराणों के अनुसार जीव का जन्म और मरण के बंधन से छूट जाना, आवागमन से रहित हो जाना, मुक्ति, नजात

    विशेष
    . हमारे यहाँ दर्शनों में कहा गया है कि जीव अज्ञान के कारण ही बार-बार जन्म लेता और मरता है। इस जन्म-मरण के बंधन से छूट जाने का ही नाम मोक्ष है। जब मनुष्य मोक्ष प्राप्त कर लेता है, तब फिर उसे इस संसार में आकार जन्म लेने की आवश्यकता नहीं होती। शास्त्रकारों ने जीवन के चार उद्देश्य बतलाए हैं—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। इनमें से मोक्ष परम अभीष्ट अथवा परम पुरुषार्थ कहा गया है। मोक्ष की प्राप्ति का उपाय आत्मतत्व या ब्रह्मतत्व का साक्षात् करना बतलाया गया है। न्यायदर्शन के अनुसार दुःख का आत्यंतिक नाश ही मुक्ति या मोक्ष है। सांख्य के मत से तीनों प्रकार के तापों का समूल नाश ही मुक्ति या मोक्ष है। वेदांत में पूर्ण आत्मज्ञान द्वारा माया संबंध से रहित होकर अपने शुद्ध ब्रह्मस्वरूप का बोध प्राप्त करना मोक्ष है। तात्पर्य यह है कि सब प्रकार के सुख-दुःख और मोह आदि का छूट जाना ही मोक्ष है। मोक्ष की कल्पना स्वर्ग नरक आदि की कल्पना से पीछे की और उसकी अपेक्षा विशेष संस्कृत तथा परिमार्जित है। स्वर्ग की कल्पना में यह आवश्यक है कि मनुष्य अपने किए हुए पुण्य वा शुभ कर्म का फल भोगने के उपरांत फिर इस संसार में आकार जन्म ले; इससे उसे फिर अनेक प्रकार के कष्ट भोगने पड़ेंगे। पर मोक्ष की कल्पना में यह बात नहीं है। मोक्ष मिल जाने पर जीव सदा के लिए सब प्रकार के बंधनों और कष्टों आदि से छूट जाता है।

  • चार प्रकार के पुरुषार्थों में एक. अलौकिक पुरुषार्थ
  • मृत्यु, मौत
  • उन्नत अवस्था, वैभव, ऊँचे पद, मर्यादा आदि से गिरकर बहुत नीचे स्तर पर आने की क्रिया, पतन, गिरना
  • एक प्रकार का पेड़ जिसके पत्ते बेल के समान होते हैं, पाँडर का वृक्ष
  • छोड़ना, फेंकना, जैसे- बाणमोक्ष
  • ढीला या बंधनमुक्त करना, जैसे-बेणीमोक्ष, नीवीमोक्ष
  • नीचे गिराना या बहाना, जैसे- बाष्पमोक्ष, अश्रुमोक्ष

मोक्ष के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

मोक्ष के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • salvation, deliverance, final liberation

मोक्ष के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • खुलना, बंधन से छूटना, छुटकारा
  • जीवन-मरण के बंधन से छूटना

मोक्ष के ब्रज अर्थ

मोख

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बंधन से छुटकारा

    उदाहरण
    . अर्थ धर्म अरु मोक्ष फल चारि पदारथ देत

  • जन्म मरण से मुक्ति

मोक्ष के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छूटना, छुटकारा
  • कैवल्य- प्राप्ति, जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति
  • ग्रहण का अवसान

Noun, Masculine

  • releasing, setting free, escape
  • salvation
  • end of eclipse

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा