muhammad meaning in hindi
मुहम्मद के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
अरब के एक प्रसिद्ध धर्माचार्य जिन्होंने इस्लाम या मुसलमानी धर्म का प्रवर्तन किया था
विशेष
. इनका जन्म मक्के में सन् 570 ई॰ के लगभग और मृत्यु मदीने में सन् 632 ई॰ में हुई थी। इनके पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था। इन्होंने अपने जीवन के आरंभिक काल में ही यहूदियों और ईसाइयों की बहुत-सी धार्मिक बातों का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। उसी समय से ये स्वतंत्र रूप से अपना एक धर्म चलाने की चिंता में थे और उसी उद्देश्य से लोगों को कुछ उपदेश भी देने लगे थे। प्रायः 40 वर्ष की अवस्था में इन्होंने यह प्रसिद्ध किया था कि ईश्वर ने मुझे इस संसार में अपना पैगंबर (दूत) बनाकर धर्मप्रचार करने के लिए भेजा है। इसके उपरांत इन्होंने क़ुरान की रचना की, और उसके संबंध में यह प्रसिद्ध किया कि इसकी सब बातें ख़ुदा अपने फ़रिश्ता जिब्राईल के द्वारा समय-समय पर मुझसे कहलाता रहा है। धीरे-धीरे कुछ लोग इनके अनुयायी हो गए। पर बहुत से लोग इनके विरोधी भी थे, जिनसे समय-समय पर इन्हें युद्ध करना पड़ता था। यह भी प्रसिद्ध है कि ये एक बार सदेह स्वर्ग गए थे और वहाँ ईश्वर से मिले थे। अरबवालों ने कई बार इनके प्राण लेने की चेष्टा की थी, पर ये किसी न किसी प्रकार बराबर बचते ही गए। ये मूर्तिपूजा के कट्टर विरोधी और एकेश्वरवाद के प्रचारक थे। अपने आपको ये पैगंबर या ईश्वरीय दूत बतलाते थे। इन्होंने कई विवाह भी किए थे। ये जैसे उदार और कृपालु थे वैसे ही कट्टर और निर्दय भी थे। - इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैग़म्बर साहब का शुभ नाम
विशेषण
- सराहा हुआ, प्रशंसित
मुहम्मद के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमुहम्मद के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- इस्लाम धर्म के प्रवर्तक
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा