नर

नर के अर्थ :

नर के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कय एवं दस्त का एक साथ होना

नर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a man
  • male
  • (a) male

नर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • विष्णु
  • शिव, महावेद
  • अर्जुन
  • धर्मराज और दक्षप्रजापति की एक कन्या से उत्पन्न एक पौराणिक ऋषि, नर और नारायण नाम के दो ऋषि जो विष्णु के अवतार माने जाते हैं, नरनारायण

    विशेष
    . पौराणिक गाथानुसार यह ईश्वर के अंशावतार माने जाते थे। ये और नारायण दोनों भाई थे।

  • एक देव योनि
  • पुरुष, मर्द, आदमी
  • एक प्रकार का क्षुप, एक छोटा पेड़ या झाड़, गंधेल

    विशेष
    . इसे रायकपुर, रोहिस, सेंधिया और गंधेल भी कहते है।

  • वह खूँटी जो छाया की दिशा, गति आदि जानने के लिए गाड़ी जाती है, लंब, शंकु
  • सेवक
  • गय राक्षस के पुत्र का नाम
  • सुधृति के पुत्र का नाम
  • भवन्मन्य के पुत्र का नाम
  • दोहे का एक भेद जिसमें 15 गुरु और 18 लघु होते है

    उदाहरण
    . विश्वंभर नामै नहीं, मही विश्व में नाहिं। दुइ मँह झुठी कौन है, यह संशय जिय माहिं।

  • छप्पय का एक भेद जिसमें 10 गुरु और 13 लघु होते हैं
  • मनुष्य, आदमी
  • शतरंज का मोहरा
  • परम पुरुष, पुराण पुरुष
  • आदमी की लंबाई का परिमाण, पुरुष
  • घोड़ा
  • जीवात्मा
  • जल, पानी

    उदाहरण
    . पुत्री वनिक सराप दिय भर पुहकर नर लोइ। असुर होई बीसल नृपति नरपलचारी सोई।


विशेषण

  • जो (प्राणी) पुरुष जाति का हो, मादा का उलटा

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • नरकट
  • नल जिसमें से होकर पानी जाता है

    उदाहरण
    . नर की अरु नर नीर की एकै गति कर जोइ। जेतो नीचे ह्वै चले तेतो ऊँचे होइ।

नर के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुरूष परमात्मा, विष्णु, नरकट

नर के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पुरुष, मादा नहीं

नर के कन्नौजी अर्थ

नरु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मनुष्य, पुरुष, मर्द. 2. अर्जुन

नर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पेट (व्यंग्यार्थ), पुरूष, किसी भी प्राणी समूह का पुल्लिंग

नर के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • पुरुष, विष्णु , नरनारायण

अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • देखिए: 'नरिया'

    उदाहरण
    . पट घोबी घरै अरु नाई नरै।

नर के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • पुरुष, आदमी, मर्द

विशेषण

  • पुरुष जाति का, मादा का उलटा

नर के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पुरुष
  • नारी
  • पशु-पक्षीक पुराषजाति, मादा
  • नल, नरकाट
  • छुवकाक नली

Noun

  • man
  • male
  • reed
  • pipe of hubble-bubble

नर के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मानव, पुरुष, मनुष्य।

अन्य भारतीय भाषाओं में नर के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

नर - نر

पंजाबी अर्थ :

मर्द - ਮਰਦ

गुजराती अर्थ :

पुरुष - પુરુષ

कोंकणी अर्थ :

दादलो

नर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा