नेवरा

नेवरा के अर्थ :

नेवरा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नकुल, नेवला

नेवरा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a mongoose, an ichneumon

नेवरा के हिंदी अर्थ

नेवला, न्यौला, न्योरा

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • चार पैरों से जमीन पर रेंगने वाला हाथ-सवा हाथ लंबा और 4-5 अंगुल चौड़ा मांसाहारी पिंडज जंतु, एक मांसाहारी स्तनधारी जानवर जो गिलहरी जैसा किंतु आकार में उससे बड़ा होता है तथा साँप को मारने के लिए प्रसिद्ध है

    विशेष
    . यह जंतु देखने में गिलहरी के आकार का पर उससे बड़ा और भूरे रंग का होता है। पूँछ इसकी बहुत लंबी और रोयों से फूली हुई होती है। मुँह इसका चूहे, गिलहरी आदि की तरह आगे की ओर नुकीला होता है। दाँत इसके बहुत पैने होते हैं। टीलों, पुराने घरों, नदी के कगारों आदि में बिल खोदकर प्रायः नर मादा साथ रहते हैं। वसंत ऋतु में मादा दो या तीन बच्चे देती है जो बहुत दिनों तक उसके पीछे-पीछे घूमा करते हैं। नेवला भारतवर्ष में ही पाया जाता है यद्यपि इसकी जाति के और दूसरे जंतु अफ्रीका, अमेरिका आदि के गरम स्थानों में मिलते हैं। नेवले प्रायः चूहों तथा और छोटे जंतुओं को खाकर रहते हैं। साँप को मारने में ये बहुत प्रसिद्ध हैं। बड़े से बड़े सर्प को ये अपनी फुर्ती से खंड-खंड कर डालते हैं। लोग इन्हें पालते भी हैं। पालने पर ये इतने परच जाते हैं कि पीछे-पीछे दौड़ते हैं।


हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'नेवला'

नेवरा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

नेवरा के अंगिका अर्थ

नेवला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिज्जी, गिलहरी के जैसा जानवर

नेवरा के कन्नौजी अर्थ

निउरा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नेवला

नेवरा के ब्रज अर्थ

नेवला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जंतु विशेष, नकुल

नेवरा के मगही अर्थ

नेवला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'नेउर'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा