नीलम

नीलम के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

नीलम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीले रंग का एक प्रसिद्ध रत्न, नील मणि, इंद्रनील, नीलकांत, शनिप्रिय

    विशेष
    . नीलम वास्तव में एक प्रकार का कुरंड है जिसका नंबर कड़ाई में हीरे से दूसरा है। जो बहुत चोखा होता है। उसका मोल भी हीरे से कम नहीं होता। नीलम हल्के नीले से लेकर गहरे नीले रंग तक के होते हैं। अब भारतवर्ष में नीलम की खानें नहीं रह गई हैं। काश्मीर (बसकर) की खानें भी अब खाली हो चली हैं। बर्मा में मानिक के साथ नीलम भी निकलता है। सिंहल द्वीप और श्याम से भी बहुत अच्छा नीलम आता है।

  • आम की एक उत्तम प्रजाति

    उदाहरण
    . इस बाग़ीचे में सात नीलम, दो दशहरी तथा शेष बादामी हैं।

नीलम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a sapphire

नीलम के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीले रंग का एक प्रसिद्ध रत्न

नीलम के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • स्वच्छ एवं पारदर्शी नीला जल

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीले रंग का एक प्रसिद्ध रत्न, नील मणि, इंद्रनील, नीलकांत, शनिप्रिय

    विशेष
    . नीलम वास्तव में एक प्रकार का कुरंड है जिसका नंबर कड़ाई में हीरे से दूसरा है। जो बहुत चोखा होता है। उसका मोल भी हीरे से कम नहीं होता। नीलम हल्के नीले से लेकर गहरे नीले रंग तक के होते हैं। अब भारतवर्ष में नीलम की खानें नहीं रह गई हैं। काश्मीर (बसकर) की खानें भी अब खाली हो चली हैं। बर्मा में मानिक के साथ नीलम भी निकलता है। सिंहल द्वीप और श्याम से भी बहुत अच्छा नीलम आता है।

नीलम के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीले रंग का मूल्यवान पत्थर

नीलम के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीलमणि

Noun, Masculine

  • sapphire

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा