नीलकण्ठ

नीलकण्ठ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

नीलकण्ठ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चातक पक्षी, पपही, जिसका कंठ नीला हो

विशेषण

  • जिसका कंठ नीला हो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार की चिडिया, जिसके पंख और कंठ नीले रंग के होते हैं

नीलकण्ठ के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • the blue-necked jay: Coracias Indica
  • an epithet of Lord Shiv

नीलकण्ठ के हिंदी अर्थ

नीलकंठ

विशेषण

  • जिसका कंठ या गला नीला हो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मोर, मयूर
  • एक चिड़िया, चाष पक्षी

    विशेष
    . यह एक बित्ते के लगभग लंबी होता है। इसका कंठ और डैने नीले होते हैं। शेष शरीर का रंग कुछ ललाई लिए बादामी होता है। चोंच कुछ मोटी होती है। यह कीड़े, मकोड़े पकड़कर खाता है, इससे वर्षा और शरद, ऋतु में उड़ता हुआ अधिक दिखाई पड़ता है। विजयादशमी के दिन इसका दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। स्वर इसका कुछ कर्कश होता है।

    उदाहरण
    . दशहरे के दिन नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है।

  • महादेव का एक नाम

    विशेष
    . कालकूट विष पान करके कंठ में धारण करने के कारण शिव का कंठ कुछ काला पड़ गया इससे यह नाम पड़ा। महाभारत में यह लिखा है कि अमृत निकलने पर भी जब देवताओं ने समुद्र का मथना बंद नहीं किया तब सधूम अग्नि के समान कालकूट विष निकला जिसकी गंध से ही तीनों लोक व्याकुल हो गए। अंत में ब्रह्मा ने शिव से प्रार्थना की और उन्होंने यह कालकूट पान करके कंठ में धारण कर लिया। पुराणों में भी इसी प्रकार की कथा कुछ विस्तार के साथ है।

  • गोरा पक्षी, चटक (नर के कंठ पर काला दाग़ होता है)
  • मूली
  • पियासाल
  • एक मधुमक्खी
  • एक अत्यंत सुंदर बड़ा पक्षी जिसकी पंखनुमा पूँछ लम्बी होती है
  • एक प्रकार की चिड़िया जिसका गला और पंख नीले होते हैं

    उदाहरण
    . दशहरे के दिन नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है ।

  • एक अत्यंत सुंदर बड़ा पक्षी जिसकी पंखनुमा पूँछ लम्बी होती है
  • नीले कंठ और डैनों वाली एक छोटी चिड़िया

नीलकण्ठ के कन्नौजी अर्थ

नीलकंठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नीले गले वाला एक पक्षी जिसका दसहरे के दिन दर्शन करना शुभ माना जाता है 2. मोर. 3. शिव

नीलकण्ठ के गढ़वाली अर्थ

नीलकंठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिव, महादेव; नीले कंठ वाला एक पक्षी; एक घास |

Noun, Masculine

  • one of the names of Shiva; a bird of this name; a type of grass.

नीलकण्ठ के ब्रज अर्थ

नीलकंठ

विशेषण

  • नीले कंठ वाला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शिवजी; मोर ; चिड़िया विशेष

नीलकण्ठ के मगही अर्थ

नीलकंठ

संज्ञा

  • एक प्रसिद्ध पक्षी जिसका विजयादशमी को दर्शन शुभ माना जाता है; शिव, महादेव

नीलकण्ठ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • एक पक्षी

Noun

  • a bird, Coracias benghalensis, Coracias indica.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा