नियम

नियम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

नियम के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दस्तूर
  • निश्चित व्यवस्था
  • रीति, पद्धति
  • अनुशासन
  • संकल्प, प्रतिज्ञा

नियम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a rule, canon
  • law
  • principle

नियम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विधि या निश्चय के अनुकूल प्रातिबंध, परिमिति, रोक, पाबंदी, नियंत्रण

    विशेष
    . जैन ग्रंथों में चौदह वस्तुओं के परिमाण बाँधने को नियम कहा है—जैसे, द्रव्यनियम, विनयनियम, उपानहनियम, ताबूंलनियम, आहारनियम, वस्त्रनियम, पुष्पनियम, वाहननियम श्य्यानियम इत्यादि।

    उदाहरण
    . तुम कोई काम नियम से नहीं करते।

  • वे निश्चित बातें जिनके अनुसार राज्य, संस्थाएँ, संस्थान आदि चलाए जाते हैं

    उदाहरण
    . किसी भी संस्था, देश आदि को चलाने के लिए कुछ निश्चित नियम बनाए जाते हैं।

  • दबाव, शासन, अनुशासन

    उदाहरण
    . यहाँ तो कड़ा नियम चल रहा है।

  • ठहराई हुई रीति, विधि, व्यवस्था, पद्धति, क़ायदा, क़ानून, ज़ाब्ता, जैसे —ब्रह्मचर्य के नियम, व्यवहार के नियम, प्रकृति के नियम
  • निश्चित या बँधा हुआ कर्म, चला आता हुआ विधान, परंपरा, दस्तूर

    उदाहरण
    . सबेरे उठने का नियम बना लें। . यहाँ तक आने का उनका नित्य का नियम है।

  • ऐसी बात का निर्धारण जिसके होने पर दूसरी बात का होना निर्भर किया गया हो, शर्त

    उदाहरण
    . दानपत्र के नियम बहुत कड़े हैं।

  • किसी बात को बराबर करते रहने का संकल्प, प्रतिज्ञा, व्रत

    उदाहरण
    . आज से यह नियम बना लो कि झूठ न बोलेंगे।

  • योग के आठ अंगों में से एक जिसमें पवित्रता और संतोषपूर्वक रहकर तपस्या,स्वाध्याय और ईश्वर का चिंतन किया जाता है

    उदाहरण
    . साधु-संन्यासी योग-नियमों का पालन करते हैं।

  • एक अर्थालंकार जिसमें किसी बात का एक ही स्थान पर नियम कर दिया जाय अर्थात् उसका होना एक ही स्थान पर बतलाया जाय, जैसे— हौ तुम ही कलिकाल में गुनगाहक नरराय
  • मीमांसा में वह विधि जिससे अप्राप्त अंश की पूर्ति होती है, अप्राप्त अंश की पूरक विधि
  • कवियों की एक वर्णन पद्धति
  • तरीका, ढंग
  • सिद्धांत
  • लक्षण
  • विष्णु
  • महादेव

नियम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

नियम से संबंधित मुहावरे

नियम के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • व्यवस्था, पद्धति, परम्परा,क्रम, प्रतिज्ञा

नियम के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विधान या निश्चय के अनुकूल नियंत्रण
  • स्थायी कार्यक्रम, दस्तूर
  • रीति, क़ायदा
  • अनुशासन, नियंत्रण
  • कवियों की एक वर्णन पद्धति
  • वह संकल्प जिसका सदा निर्वाह किया जाय, प्रतिज्ञा
  • शर्त

नियम के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निश्चित किया हुआ कोई विधान, रीति
  • विधि-विधान, क़ानून

Noun, Masculine

  • fixed rule, principle, law

नियम के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क़ायदा
  • क़ानून
  • परंपरा, दस्तूर

नियम के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • विधान, क़ानून
  • अनुशासन

Noun, Masculine

  • rule. regulation, Convention
  • discipline

नियम के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रीति, कायदा।

अन्य भारतीय भाषाओं में नियम के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

उसूल - اصول

पंजाबी अर्थ :

नेम - ਨੇਮ

नियम - ਨਿਯਮ

गुजराती अर्थ :

नियम - નિયમ

कोंकणी अर्थ :

नियम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा