पासा

पासा के अर्थ :

पासा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चौसर के खेल में फेंका जाने वाला लकड़ी का टुकड़ा जिस पर बिंदियाँ बनी रहती हैं

पासा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a dice
  • die

पासा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • हाथीदाँत या हड्डी के उँगली के बराबर छह पहले टुकड़े जिनके पहलों पर बिंदियाँ बनी होती हैं और जिन्हें चौसर के खेलने में खिलाड़ी बारी-बारी फेंकते हैं, जिस बल ये पड़ते हैं उसी के अनुसार बिसात पर गोटियाँ चली जाती हैं और अंत में हार जीत होती है

    उदाहरण
    . राजा करै सो न्याय। पासा पड़े सो दाँव।

  • वह खेल जो पासों से खेला जाता है, चौसर का खेल, देखिए : 'चौसर'

    उदाहरण
    . मोहन पासा फेंकने में माहिर है।

  • मोटी बत्ती के आकार में लाई हुई वस्तु, कामी, गुल्ली, जैसे— सोने के पासे
  • पीतल या काँसे का चौखूँटा लंबा ठप्पा जिसमें छोटे-छोटे गोल गड्डे बने होते हैं, घुँघरू या लोग घुंडी बनाने में सुनार सोने के पत्तर को इसी पर रखकर ठोकते हैं जिससे वह कटोरी के आकार का गहरा हो जाता है (सुनार)

पासा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पासा से संबंधित मुहावरे

  • पासा पड़ना

    पासे का किसी के अनुकूल गिरना, जीत का दाँव पड़ना

  • पासा पलटना

    जिसके अनुकूल पहले पासा गिरता रहा हो उसके प्रतिकूल गिरना, पासे का इस प्रकार पड़ने लगना कि हार होने लगे, दाँव फिरना

  • पासा फेंकना

    अनुकूल या प्रतिकूल दाँव निश्चित करने के लिए पासे का गिराना, भाग्य की परीक्षा करना, क़िस्मत आज़माना, ऐसे काम में हाथ डालना जिसका फल कुछ भी निश्चित न हो

पासा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छपहल, छोटे टुकड़े जिन पर

पासा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • कुदाल का सिरा

पासा के बज्जिका अर्थ

क्रिया

  • चौपड़ खेलने हेतु गोटी को फेंकने की क्रिया

पासा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'पाँसा'

पासा के मगही अर्थ

प्राकृत ; संज्ञा

  • चौपड़ खेलने की छ: पहला टुकड़ा जिसमें बिंदियां बनी होती हैं, चौपड़, जुआ
  • कुदाल का वह गोलाकार छेद जिसमें बेंट लगाया जाता है, ईख का असाढ़ी कोड़न

पासा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • चौपड़ि/जूआ खेलएबाक शलाका

Noun

  • dice.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा