पाथा

पाथा के अर्थ :

पाथा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • जल
  • अन्न
  • आकाश
  • एक तौल जो एक दोन या कच्चे चार सेर की होती है, इसका व्यवहार देहरादून प्रांत में अन्न नापने के लिए होता है
  • उतनी भूमि जितनी में एक पाथा अन्न बोया जा सकता है
  • एक बड़ा टोकरा जिससे खलिहान में राशि नापते हैं

    विशेष
    . प्रायः यह टोकरा किसी नियत मान का नहीं होता। लोग इच्छानुसार भिन्न-भिन्न मानों का व्यवहार करते हैं। यह बेत का बना होता है और इसकी बाढ़ बिल्कुल सीधी होती है कहीं-कहीं इसे लोग चमड़े से मढ़ लेते हैं। इसे पाथी और नली भी कहते हैं।

  • हल का खोंपी जिसमें फाल जड़ा रहता है
  • एक छोटा कीड़ा जो अन्न में लगता है

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोल्हू हाँकने वाला व्यक्ति

पाथा के गढ़वाली अर्थ

पाथु, पाथो

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनाज के परिमाण को मापने के लिए लकड़ी या धातु का बना लगभग दो किलोग्राम का नाप, तोल मापक

Noun, Masculine

  • a measuring pot equivalent to about 2 kg, made of wood or brass for measuring the quantity of grain etc.

पाथा के मगही अर्थ

पाथी

संज्ञा

  • पाथने वाला व्यक्ति, ईट, खपड़ा, बरतन, गोइठा, उपला आदि बनाने वाला
  • कुम्हार का बर्तन, गढ़ने का लकड़ी का चिपटा औज़ार, थपका
  • पाथेय, कलेवा, राह का भोजन

पाथा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • सेरही बासन

Noun

  • a clay pot of one seer capacity.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा