पद्म

पद्म के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पद्म के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कमल का फूल या पौधा
  • सामुद्रिक के अनुसार पैर में का एक विशेष आकार का चिह्न जो भाग्य- सूचक मान जाता हैं
  • किसी स्तंभ के सातवें भाग का नाम (वास्तुविद्या )
  • विष्णु के एक आयुध का नाम
  • कुबेर की नौ निधियों में से एक निधि, गले में पहनने का एक प्रकार का गहना
  • शरीर पर का सफेद दाग
  • हाथी के मस्तक या सूँड़ पर बने हुए चित्र विचित्र चिह्न
  • पदम या पदमाख वृक्ष,
  • साँप के फन पर बने हुए चित्रविचित्र चिह्न
  • एक ही कुरसी पर बना हुआ, एक ही शिखर का आठ हाथ चौड़ा घर (वास्तुविद्या)
  • एक नाग का नाम
  • सीसा
  • पुष्करमूल
  • गणित में सोलहवें स्थान की संख्या (१०० नील) जो इस प्रकार लिखी जाती हैं—१००,००,००,००,००,००,
  • बौद्धों के आनुसार एक नक्षत्र का नाम
  • पुराणानुसार एक कल्प का नाम
  • तंत्र के अनुसार शरीर के भीतरी भाग का एक कल्पित कमल जो सोने के रंग का और बहुत ही प्रकाशमान माना जाता है
  • सोलह प्रकार के रतिबंधों में से एक,
  • बलदेव का एक नाम
  • पुराणानुसार एक नरक का नाम
  • एक प्राचीन नगर का नाम
  • पुराणानुसार जंबू द्वीप के दक्षिणपश्चिम का एक देश
  • कार्तिकेय के एक अनुचर का नाम
  • जैनों के अनुसार भारत के नवें चक्रवर्ती का नाम
  • एक पुराण का नाम, दे॰ 'पुराण'
  • एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में एक नगण, एक सगण और अंत में लघु गुरु होते हैं, जैसे,—कब पहुंचे सद्म री, लखहुँ पद पद्म री
  • दे॰ 'पद्मव्यूह'
  • दे॰ 'पद्मासन',
  • दे॰ 'पद्मा' (नदी)

पद्म के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a lotus-flower and its plant

पद्म के ब्रज अर्थ

पदुम

पुल्लिंग

  • कमल ; कमल के आकार का विष्णु का एक आयुध ; कुबेर की नव-निधियों में से एक ; स्तंभ का सातवाँ भाग ; गले में पहनने का एक आभूषण विशेष ; शरीर पर उत्पन्न होने वाला सफेद धब्बा ; हाथी के मस्तक अथवा सूंड पर बने चित्र विचित्र चिह्न ८. सांप के फ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा