पहाड़

पहाड़ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पहाड़ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पत्थर; कंकण, चूने मिट्टी का भूमि की सतह से ऊँचा प्राकृतिक पुंज जो बहुधा हिम से ढका रहता है; किसी वस्तु का बहुत ऊँचा ढेर; बहुत कठिन कार्य, दुष्कर कार्य; पहाड़-पहाड़ा, किसी अंक की गुणन सूची

पहाड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a mountain, hill
  • a huge heap

पहाड़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्राकृतिक रूप से उठी हुई पृथ्वी तल से बहुत ऊँचे पत्थर, चूने आदि की बड़ी-बड़ी चट्टानें जो प्रायः ऊबड़-खाबड़ रूप में होती हैं; पर्वत
  • किसी वस्तु का ऊँचा या बड़ा ढेर
  • पत्थर, चूने, मिट्टी आदि की चट्टानों का ऊँचा और बड़ा समूह जो प्राकृतिक रीति से बना हो , पर्वत , गिरि , (विशेष विवरण के लिये दे॰ 'पर्वत')
  • किसी वस्तु का बहुत भारी ढेर , किसी वस्तु का बहुत बड़ा समूह , पहाड़ के समान ऊँची राशि या ढेर , जैसे,—बात की बात में वहाँ पुस्तकों का पहाड़ लग गया
  • बहुत भारी वस्तु
  • {ला-अ.} बहुत कठिन कार्य या स्थिति

विशेषण

  • पहाड़ की तरह भारी (चीज), बहुत बोझल (चीज), अतिशय गुरु (वस्तु), जैसे,—तुम्हें तो पाव भर का बोझ भी पहाड़ मालूम पड़ता है
  • (वह) जिससे निस्तार न हो सके, (वह) जिसको समाप्त या शेष न कर सकें, जैसे,—(क) आज की रात हमारे लिये पहाड़ हो गई है, (ख) यह कन्या हमारे लिये पहाड़ हो गई है
  • अति कठिन (कार्य), अति दुष्कर (काम), दुस्साध्य (कर्म), जैसे,—तुम तो हर एक काम ही को पहाड़ समझते हो

पहाड़ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पहाड़ से संबंधित मुहावरे

  • पहाड़ उठाना

    भारी काम सिर पर लेना

  • पहाड़ काटना

    असंभव कार्य कर डालना, बहुत भारी काम कर डालना, ऐसा काम कर डालना जिसके होने की बहुत कम आशा रही हो, संकट से पीछा छुड़ाना

  • पहाड़ टूटना

    अचानक कोई भारी आपत्ति आ पड़ना, महान संकट उपस्थित होना, एकाएक भारी मुसीबत आ पड़ना

  • पहाड़ से टक्कर लेना

    अपने से बहुत अधिक बलवान व्यक्ति से शत्रुता ठानना, बड़े से बैर करना, ज़बरदस्त से मुक़ाबला करना

पहाड़ के अवधी अर्थ

पहार

संज्ञा

  • पर्वत

पहाड़ के कन्नौजी अर्थ

पहाड़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पत्थर, मिट्टी, चूने, कंकड़ आदि की चट्टानों का प्राकृतिक पुंज जो जमीन की सतह बहुत ऊँचा होता है औ प्रायः बरफ से ढका रहता है 2. किसी पदार्थ का बहुत ऊँचा ढेर. 3. कोई बहुत भारी वस्तु. 4. वह जिससे जल्दी छुटकारा न मिल सके. 5. कठिन कार्य

पहाड़ के गढ़वाली अर्थ

पाड़

विशेषण, पुल्लिंग

  • पर्वत, पहाड़ी क्षेत्र, मिट्टी का बड़ा टीला; भारी भरकम,असाध्य, कठिन
  • पर्वत के समान

Adjective, Masculine

  • mountain, hill, a big rock; heavy massive, vast.

    उदाहरण
    . पाड़ जन्नि

पहाड़ के ब्रज अर्थ

पहार

पुल्लिंग

  • पर्वत ; ढेर , राशि

    उदाहरण
    . काली बचीं माँस के पहार पर चढ़ि के ।

पहाड़ के मगही अर्थ

संज्ञा

  • पर्वत, गिरि, ऊंची पहाड़ी; बहुत भारी वस्तु, कठिन काम

विशेषण

  • विकट, कठिन, बड़ा, भारी

पहाड़ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पर्वत
  • गीतक एक राग

Noun

  • mountain.
  • a melody of music

अन्य भारतीय भाषाओं में पहाड़ के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

पहाड़ (कोह) - پہاڑ‏، کوہ

पंजाबी अर्थ :

पहाड़ (कोह) - ਪਹਾੜ (ਕੋਹ)

गुजराती अर्थ :

पहाड़ - પહાડ

डुंगर - ડુંગર

पर्वत - પર્વત

कोंकणी अर्थ :

रान

दोंगर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा