पैग़ाम

पैग़ाम के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

पैग़ाम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a message

पैग़ाम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी को किसी के द्वारा भेजा जानेवाला संदेश या समाचार, संदेश, ख़बर, मैसेज, पयाम, संदेशा, समाचार

    उदाहरण
    . कासिदु की जबाँ से उसके आगे। पैगाम व सलाम कुछ न निकला।

  • विवाह संबंध बात जो कही या कहलाई जाए, विवाह प्रस्ताव

    विशेष
    . ऐसा संदेश या प्रस्ताव जो लड़के वालों की तरफ़ से लड़कीवालों के यहाँ विवाह-संबंध स्थिर करने के लिए भेजा जाए, (डालना, भेजना), किसी के घर रिश्ता भेजना, लड़के की ओर से लड़की वालों से सगाई की बातचीत।

  • किसी उद्देश्य से कही या कहलाई हुई या लिखित या सांकेतिक कोई महत्वपूर्ण बात

पैग़ाम से संबंधित मुहावरे

  • पैग़ाम डालना

    संबंध करने का संदेश भेजना, संबंध करने की बातचीत करना

पैग़ाम के अवधी अर्थ

पैगाम

संज्ञा

  • संदेश

पैग़ाम के कन्नौजी अर्थ

पैगाम

संज्ञा, पुल्लिंग

  • संदेशा, संवाद

पैग़ाम के ब्रज अर्थ

पैगाम

पुल्लिंग

  • संदेश, समाचार

पैग़ाम के मगही अर्थ

पैगाम

संज्ञा

  • इस्लाम धर्म-संबंधी संदेश, पैग़ंबर के वचन एवं संदेश, गुरुजनों के आदेश

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा