पैंजनी

पैंजनी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - पैंजनि, पेंजनी

पैंजनी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों और बच्चों का एक गहना जो कड़े की तरह पैर में पहना जाता है

    विशेष
    . यह खोखला होता है और इसके भीतर कंकड़ियाँ पड़ी रहती है जिसे चलने में यह झन-झन बजता है। घोड़ों के पैर में भी उन्हें कभी पहनाते हैं।

    उदाहरण
    . कटि तट किंकिनि, पैंजनि पाइन। चलत घुटुरवनि तिनके चाइनि।

  • सग्गड़ या बैलगाड़ी के पहिए के आगे की वह टेढ़ि लकड़ी जिससे छेद में से धुरा निकला रहता

पैंजनी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पैंजनी के गढ़वाली अर्थ

पेंजनी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पैर का गहना

Noun, Feminine

  • ornament of foot, anklet.

पैंजनी के ब्रज अर्थ

पैजनी, पेंजनी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पैर में पहनने का एक आभूषण, पाजेब

  • पायल

पैंजनी के मगही अर्थ

संज्ञा

  • पैर में पहनने का एक गहना, पाजेब, नूपुर

पैंजनी के मैथिली अर्थ

पेंजनी

संज्ञा

  • पैर में पहनने का एक गहना

Noun

  • anklet.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा