पक्का

पक्का के अर्थ :

पक्का के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; विशेषण

  • अनाज या फल जो पुष्ट होकर खाने के योग्य हो गया हो , जो कच्चा न हो , पका हुआ , जैसे, पक्का आम
  • जिसमें पूर्णता आ गई हो , जिसमें कसर न हो , पूरा , जैसे, पक्का चोर, पक्का धूर्त
  • जो अपनी पूरी बाढ़ या प्रौढ़ता को पहुँच गया हो , पुष्ट , जैसे, पक्की लकड़ी
  • जिसके संस्कार वा संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गई हो , साफ और दुरुस्त , तैयार , जैसे, पक्की चीनी, पक्का शोरा
  • जो आँच पर कड़ा या मजबूत हो गया हो , जैसे, मिट्टी का पक्का बरतन
  • जिसे अभ्यास हो , जो मँज गया हो , जो किसी काम को करते करते जमा या बैठा हो , पुख्ता , जैसे पक्का हाथ
  • जिसका पूरा अभ्यास हो , जो अभ्यस्त वा निपुण व्यक्ति के द्वारा बना हो , जैसे, पक्का खत, पक्के अक्षर
  • अनुभवप्राप्त , तजरुबेकार , निपुण , दक्ष , होशियार , जैसे,—हिसाब में अब वह पक्का हो गया ९
  • आँच पर गलाया या तैयार किया हुआ , आँच पर पका हुआ
  • दृढ़ , मजबूत , टिकाऊ , जैसे,—इस मंदिर का काम बहुत पक्का है, यह जल्दी गिर नहिं सकता
  • स्थिर , दृढ़ , न टलनेवाला , मिश्रित , जैसे, पक्की बात, पक्का इरादा, विवाह पक्का करना
  • प्रमाणों से पुष्ट , प्रामाणिक , जिसे भूल या कसर के कारण बदलना न पड़े या जो अन्यथा न हो सके , ठीक जँचा हुआ , नपा तुला , जैसे,—(क) वह बहुत पक्की सलाह देता है , (ख) पक्की दलील
  • जिसका मान प्रामाणिक हो , टकसाली , जैसे, पक्का मन, पक्की तोल, पक्का बीघा

पक्का के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पक्का से संबंधित मुहावरे

  • पक्का कागज

    वह कागज जिसपर लिखी हुई बात कानून से दृढ़ समझी जाती है , स्टांप का कागज

  • पक्का काम

    असली चाँदी सोने के तार के बने बेल बूटे का काम , असली कारचोबी का काम , जैसे,—इस टोपी पर पक्का काम है

  • पक्का खाना

    घी में पका हुआ भोजन, जैसे— पूरी कचौरी, मालपूआ आदि

  • पक्का घर या मकान

    सुरखी चूने के मसाले और ईटों से बना हुआ घर

पक्का के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • पक्का मकान; पक्का आम

विशेषण

  • खूब मजबूत; अनुभवी

पक्का के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • पका हुआ, कच्चा का उलटा 2. पूर्णता को प्राप्त, पूरा. 3. मँजा हुआ 4. निपुण. 5. आँच पर गलाया या नरम किया हुआ, राँधा हुआ 6. जिसमें खालिस सोने-चाँदी के तार लगे हों, जो नकली न हो. 7. निश्चित. 8. जो प्रमाणरूप माना जाय, टकसाली. 9. जो हर तरह से ठीक हो. 10. जो कभी

पक्का के कुमाउँनी अर्थ

  • दृढ़, मजबूत, जोरदार, कच्चा का उल्टा, जिसमें कोई कमजोरी न रह गई हो, परिपुष्ट मजा हुआ, अचल, सुदृढ़

पक्का के मगही अर्थ

विशेषण

  • दे. पकिआ'

अरबी ; संज्ञा

  • ईंट, पत्थर आदि से बना मकान, कुआं, चबूतरा आदि

पक्का के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • पकाओल (पजेबा), पकाओल पजेबासँ बनल (घर, सड़क आदि)
  • दृढ़, मजबूत, स्थायी, टिकाउ
  • निश्चित
  • वास्तविक
  • दक्ष, सिद्धहस्त
  • अन्तिम रूपसँ निर्णीत, स्थिर
  • प्रामाणिक, औपचारिक, बजाप्ता

  • कच्चा

Adjective

  • burnt (brick), made of burnt brick, metalled (road /building).
  • solid, strong, lasting, permanent, fast, not washable.
  • sure, certain.
  • genuine, real.
  • adept, expert.
  • final, settled, confirmed
  • formal, authentic.

अन्य भारतीय भाषाओं में पक्का के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

पक्का - پکا

पुख़्ता - پختہ

पंजाबी अर्थ :

पक्का - ਪਕ੍ਕਾ

गुजराती अर्थ :

पाकुं - પાકું

मजबूत - મજબૂત

पाकेलुं - પાકેલું

कोंकणी अर्थ :

पक्का

पिकें

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा