पलायन

पलायन के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पलायन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • escape, fleeing

पलायन के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की क्रिया

    उदाहरण
    . कई राज्यों में बेरोज़गारी के चलते लोग पलायन कर जाते हैं।

  • आपदा और अत्याचार आदि के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाना

    उदाहरण
    . आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का पलायन जारी है। . हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का निरंतर पलायन हो रहा है।

  • किसी प्रकार के दंड-भोग आदि से बचने के लिए भागकर कहीं दूर चले जाना, भागने या फ़रार होने की क्रिया

    उदाहरण
    . उसका पलायन पुलिस के शक का कारण बना।

  • (लाक्षणिक) अपने पद, कार्य या उत्तरदायित्व से विमुख होने की अवस्था या भाव

    उदाहरण
    . पलायन से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है।

  • आजकल वैज्ञानिक क्षेत्रों में यह तत्व कि सृष्टि का प्रत्येक प्राणी और प्रत्येक वनस्पति अपने वर्तमान रूप से असंतुष्ट होकर प्राकृतिक रूप से अथवा स्वभावतः किसी न किसी प्रकार को उत्क्रांति या उन्नति अथवा विकास की ओर प्रवृत्त होती है, दार्शनिक दृष्टि से इसे सब प्रकार के बंधनों और सीमाओं से मुक्त होकर अनंत और असीम ब्रह्म की ओर अग्रसर होने की प्रवृत्ति कह सकते हैं, कला, साहित्य आदि के क्षेत्रों में प्राचीन के प्रति असंतोष और नवीन के प्रति उत्साह या उमंग की भावना इसी प्रवृत्ति के फलस्वरूप होती है

पलायन के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • भागने वाला का गहना, छप्पर, मंडर की छाजन

पलायन के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भागना
  • उत्तरदायित्व से भागने की क्रिया

पलायन के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाग खड़े होने की क्रिया

Noun, Masculine

  • running away to escape

अन्य भारतीय भाषाओं में पलायन के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

फरार - ਫਰਾਰ

पलाइन - ਪਲਾਇਨ

गुजराती अर्थ :

पलायन - પલાયન

उर्दू अर्थ :

फ़रार - فرار

कोंकणी अर्थ :

पळून वचप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा