पलक

पलक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पलक के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आँख की पलक-मारब, पलक भाँजब

पलक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • an eyelid

पलक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • क्षण पल, लहमा, दम

    उदाहरण
    . कोटि कर्म फिरे पलक में जो रेचक आए नाँव । अनेक जन्म जो पुन्य करे नहीं नाम बिनु ठाँव ।

  • आँख के ऊपर का चमड़े का परदा जिसके गिरने से आँख बंद होती और उठने से खुलती है, पपोटा तथा बरोनी

    उदाहरण
    . लोचन गमु रामहिं उर आनी । दीन्हें पलक कपाट सयानी ।

पलक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आँख के ऊपर का चमड़े का परदा जिसके गिरने से आँख बन्द होती है और उठने से खुलती है

पलक के कन्नौजी अर्थ

पलकु

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आँख ढकने का परदा, जिसके गिरने और उठने से क्रमशः आँख बन्द होती और खुलती है

पलक के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आँख को ढकने बालाचमड़े का वह पर्दा जिसके गिरने और उठने से आँख क्रम से बन्द होती और खुलती है; (अ०) क्षणभर, क्षण- भर में, देखते-देखते

पलक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आँख का ढक्कन, मुहा. पलकन पै राखबौ-आँखों में रहना, में प्रयुक्त

पलक के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • क्षण

स्त्रीलिंग

  • आँख के ऊपर का अच्छादन | पलक

पलक के मगही अर्थ

संज्ञा

  • आँखों के चमड़े का पर्दा, पपोटा; आँख झपकने की क्रिया; एक बार आँख झपकने में लगा समय, पल, क्षण; समय का एक छोटा भाग जो 60 विपल अर्थात 24 सेकेंड के बराबर होता है

पलक के मैथिली अर्थ

  • दे. पल

पलक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • आँख के ऊपर का चमड़े का परदा, जिसके गिरने से वह बन्द होती है।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा