panchaal meaning in hindi

पंचाल

  • स्रोत - संस्कृत

पंचाल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्राचीन देश का नाम जो ब्राह्मण और उपनिषद् ग्रंथों से लेकर पुराणों तक में पाया जाता है, महाभारत में वर्णित एक राज्य

    विशेष
    . इस देश की सीमा भिन्न-भिन्न कालों में भिन्न-भिन्न रही है। यह देश हिमालय और चंबल के बीच गंगा नदी के दोनों ओर माना जाता था। गंगा के उत्तर प्रदेश को उत्तर पंचाल और दक्षिण प्रदेश को दक्षिण पंचाल कहते थे। इस देश को देवपंचाल से भिन्न समझना चाहिए जो सौराष्ट्र देश का एक भाग था। इस देश का पंचाल नाम पड़ने के संबंध में पुराणों में यह कथा है : महाराज हर्यश्व अपने भाई से लड़कर अपनी ससुराल मधुपुरी चले गए और अपने ससुर मधु की सहायता से उन्होंने अयोध्या के पश्चिम के देशों पर अधिकार कर लिया। जब लोगों ने आकर उनसे अयोध्या के राजा के आक्रमण की बात कही तब उन्होंने पाँच पुत्रों (मुदराण, सृंजय, बृहदिषु, प्रवीर और कांपिल्य) की ओर देखकर कहा कि ये पाँचो हमारे राज्य की रक्षा के लिए अलम् (पंचालम्) हैं। तभी से उनके अधिकृत देश का नाम पंचाल पड़ा।

  • पंचाल देश का निवासी
  • पंचाल देश का राजा
  • एक ऋषि जो वाभ्रव्य गोत्र के थे
  • पंचमुख महादेव, शिव
  • एक छंद जिसके प्रत्येक चरण में एक तगण () होता है
  • लकड़ी और लोहे का काम करने वाली एक दक्षिण भारतीय जाति जिसके लोग अपने को विश्वकर्मा के वंशज बताते हैं, ये जनेऊ पहनते हैं
  • एक सर्प का नाम
  • एक विषैला कीड़ा
  • पाँचों ज्ञानेंद्रियों के पाँच विषय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा