पंचदेव

पंचदेव के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

पंचदेव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पाँच प्रधान देवता जिनकी उपासना आजकल हिंदुओं में प्रचलित है— विष्णु, शिव, सूर्य, गणेश और दुर्गा

    विशेष
    . इन देवताओं में यद्यपि तीन वैदिक हैं तथापि सबका ध्यान श्रौर सबकी पूजा पौराणिक और तांत्रिक पद्धति के अनुसार होती है। इन देवताओं में प्रत्येक के अनेक विग्रह हैं जिनके अनुसार अनेक नाम रूपों से उपासना होती है। कुछ लोग तो पाँचों देवताओं की उपासना समान भाव से करते हैं और कुछ लोग किसी विशेष संप्रदाय के अंतर्गत होकर किसी विशेष देवता की उपासना करते हें। विष्णु के उपासक वैष्णव, शिव के उपासक शैव, सूर्य के उपासक सौर और गणपति के उपासक गाणपत्य कहलाते हैं।

    उदाहरण
    . स्मार्त लोग पंचदेव की आराधना करते हैं।

पंचदेव के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पंचदेव के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the five major gods of the Hindu:s—Vishṉū, Shiv, Gaṉēsh, Su:ry, Darga

पंचदेव के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिंदुओं के पांच मुख्य देवता- विष्णु, शिव, गणेश, सूर्य और दुर्गा

Noun, Masculine

  • the five major gods of Hindus- Vishnu, Shiva, Ganesh, Surya & Durga

पंचदेव के मैथिली अर्थ

पञ्चदेव

संज्ञा, पुल्लिंग

  • नित्य पूजनीय पाँच प्रमुख देवता— सूर्य, गणेश, अग्नि, शिव, विष्णु

Noun, Masculine

  • five principal deities worshipped daily

पंचदेव के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • आदित्य, रुद्र, विष्णु, गणेश और देवी ये पाँच देव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा